रांची के फार्म हाउस में नए ट्रैक्टर के साथ खेती करते नजर आए धोनी, Video हुआ वायरल

punjabkesari.in Sunday, Jun 28, 2020 - 10:29 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2019 विश्व कप से टीम से बाहर चल रहे है। जहां फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे है कि माही कब क्रिकेट के मैदान पर उतरकर अपना फिर से जलवा दिखाएंगे। हालांकि धोनी अपने परिवार के लाॅकडाउन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। ऐसे में धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहं वह अपने नए ट्रैक्टर से खेती करते नजर आ रहे है। 

View this post on Instagram

Exclusive Video Of Mahi Bhaiya Enjoying Doing Organic Farming !! ❤

A post shared by MS Dhoni Fans Club (@dhoni.bhakt) on

दरअसल, धोनी के फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, माही बाई की एक्सलूसिव वीडियो, जैविक खेती करने में मजे कर रहे है।... बता दें इस वीडियो में धोनी अपने रांची वाले फार्म हाउस में नए सवराज ट्रैक्टर पर खेती करते दिख रहे है। जहां वह खेत की सिंचाई कर रहे है। जिसके बाद ये वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
गौरतलब है कि भारत के स्टार बल्लेबाज और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कारों और बाइक्स के शौक के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उनका एक नया अवतार देखने को मिला, जब माही रांची की सड़क पर ट्रैक्टर दौड़ाते हुए नजर आए थे। हालांकि माही ने लाल रंग का महिंद्रा स्वराज 963 एफई ट्रैक्टर खरीदा था। धोनी ने यह ट्रैक्टर अपने फार्म हाउस के लिए लिया है। धोनी ऑर्गेनिक खेती करने के भी शौकीन हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

neel

Recommended News

Related News