बाथरूम में बैठे धोनी का वीडियो हुआ वायरल, सिंगर ने पूछा इतने कूल क्यों हो

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 04:22 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर, बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का बाथरूम में बैठे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, धोनी पत्नी साक्षी की बेस्ट फ्रैंड पूर्णा पटेल की शादी के फंक्शन में पहुंचे थे। उस दौरान के कई वीडियो शेयर हो रहे हैं। कहीं पर जीवा ने पूरी मस्ती के मूड में डांस किया, तो वहीं साक्षी ने भी स्टेज पर ढुमके लगाए। अब इसके बाद धोनी का एक वीडियो सिंगर राहुल वैद्य के इंस्टग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। 

इस वीडियो में धोनी बाथरूम में स्लैब पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। राहुल इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''कोई इतना कूल कैसे हो सकता है।इनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है।'' राहुल ने उनसे पूछा कि आप इतने कूल कैसे हैं। यह सवाल करने के बाद धोनी तुरंत ने कहा, ''बाथरूम में? इसके बाद राहुल वैद्य कहते हैं, ''हां। फिर यहां धोनी थोड़ा सा शर्माते हुए दिखाई देते हैं और यहां-वहां देखना शुरू कर देते हैं।

How can someone be so calm and humble all the time 🙌🏻 So much to learn from him 🙏🏻🙏🏻🤗

A post shared by 🎤Rahul Vaidya 🇮🇳 (@rahulvaidyarkv) on

इंग्लैंड दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान धोनी की धीमी पारी की जमकर आलोचना हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में धोनी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। वह बल्लेबाजी करते हुए आत्मविश्वास में नजर नहीं आए। इस सीरीज में धोनी ने लॉर्ड्स में 58 गेंदों में 37 रनों की बेहद धीमी पारी खेली थी। दर्शकों ने उनकी इस धीमी पारी के लिए उनकी हूटिंग भी की थी, जिसके बाद कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री उनके बचाव में उतरे। टेस्ट सीरीज से धोनी संन्यास ले चुके हैं इसलिए वह अब भारत वापिस लौट आए।

Mohit