एशिया कप के लिए जीत की दुआ मांगने देवड़ी माता के मंदिर पहुंचे धोनी

punjabkesari.in Thursday, Sep 13, 2018 - 02:29 PM (IST)

नई दिल्लीः भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब अपने रांची के घर जाते हैं तो वह देवड़ी माता के मंदिर मत्था टेकना नहीं भूलते। वह छोटे से लेकर हर बड़ेी सीरीज के बाद या पहले माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार वह एशिया कप के लिए टीम की जीत की दुआ मांगने पहुंचे। रांची से 70 किमी दूर स्थित इस मंदिर में धोनी अपनी गाड़ी में गए।

PunjabKesari

क्रिकेटर होने के साथ-साथ धार्मिक इंसान धोनी लगभग 20 मिनट तक पूजा अर्चना करने के बाद अपने फैंस से मिले। इस दौरान धोनी का फुटबॉल प्रेम भी नजर आया। माही मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की जर्सी और खाकी ट्राउजर पहने हुए थे। देवड़ी मंदिर मां सोलहभुजा दुर्गा की पूजा होती है, जिन्होंने धोनी और उनके परिवार को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया। रांची-टाटा हाइवे पर स्थित यह मंदिर धोनी की श्रद्धा के कारण पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुका है।

PunjabKesari

स्कूल से लेकर घरेलू क्रिकेट में चयन तक, रणजी से लेकर टीम इंडिया के सफर तक हर शुभ और नाजुक मौके पर धोनी मां देवड़ी के दर पर पहुंचते हैं। माही के अलावा इस मंदिर में हरभजन सिंह, शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी इस मंदिर में माता के दर्शन के लिए आ चुके हैं। एशिया कप में टीम इंडिया को पहला मैच 18 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ खेलना है हीं अगले दिन यानी 19 सितंबर को विरोधी टीम पाकिस्तान के खिलाफ।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News