घोड़े से रेस लगाते नजर आए धोनी, 39 की उम्र में भी हैं फिट
punjabkesari.in Sunday, Jun 13, 2021 - 03:07 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मैदान में चपलता हर किसी ने देखी है। मैदान में कोई भी खिलाड़ी धोनी की तेजी का सानी नहीं है। चाहे वह फिर विकेट के बीच में हो या फिर विकेट के पीछे। धोनी अपनी स्फूर्ति से सभी का ध्यान अपनी ओर आर्कषित कर लेते हैं। यही कारण है कि फैंस भी धोनी की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते। धोनी हमेशा अपने लिए नए लक्ष्य बनाते रहते हैं और उन्हें हासिल करके फैंस को चौंका देते हैं। धोनी की सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वह घोड़े से रेस लगा रहे हैं।
💛 Nenjam on the run throughout! 😍 @msdhoni #ThalaDharisanam #WhistlePodu #Yellove 🦁
— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) June 12, 2021
📹 @SaakshiSRawat pic.twitter.com/xOKmN9Hr3V
धोनी यूं तो सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी अक्सर धोनी की फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं जिससे धोनी के फैंस को उनकी झलक देखने को मिल जाती है। साक्षी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में धोनी सफेद घोड़े के साथ रेस लगाते हुए दिखाई दे रहें हैं। साक्षी ने इस वीडियो के साथ में कैप्शन देते हुए लिखा कि मजबूत, तेज। इस वीडियों में धोनी घोड़े को रेस में कड़ा मुकाबला दे रहें हैं। फैंस को धोनी की यह वीडियो काफी पसंद आ रही है।
धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वह खुद को फिट रखने के लिए योगा और एक्सरसाईज करते रहते हैं। आईपीएल के दूसरे चरण का ऐलान हो चुका है। धोनी आईपीएल की तैयारी के लिए भी घोडे़ से दौड़ लगा रहे हैं। आईपीएल के इस सीजन में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। अंक तालिका में 10 प्वाइंट्स के साथ टीम दूसरे स्थान पर है।
गौर हो कि चेन्नई के लिए आईपीएल का पिछला सीजन अब तक का सबसे खराब सीजन था। पिछले साल यूएई में खेले गए आईपीएल मैचों में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन निराशा भरा रहा था। टीम पहली बार आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बना पाने में कामयाब नहीं हो पाई थी। फिर एक बार आईपीएल यूएई में खेला जाएगा और सबकी नजरें धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स पर होंगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

यात्रियों के लिए खुशखबरी... पितृपक्ष मेले में रानी कमलापति एवं जबलपुर से गया के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Anant Chaturdashi: आज अनंत चतुर्दशी पर इस विधि से करें पूजा, हर मनोकामना हो जाएगी पूरी

विजयवर्गीय बोले- भाजपा की दूसरी सूची देख कांग्रेस बेहोश हो गई है, कांग्रेस के बाद चुनाव लड़ने के लिए नेता ही नहीं

Chanakya Niti: इस तरह के लोगों से भगवान हमेशा रहते हैं प्रसन्न, देखें क्या आप भी हैं उनकी गिनती में