वायरल: गेंदबाजों के घुटने टिकाने वाले धोनी ने इनके आगे “टेके घुटने” और उसके बाद जो किया...
punjabkesari.in Sunday, Dec 16, 2018 - 07:36 PM (IST)
स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): अपनी दमदार बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों पर हावी पड़ते हुए उनके घुटने टिकाने वाले दुनिया के बेस्ट फीनिशर मैन, टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी उर्फ माही आजकल किसी और के आगे घुटने टेकते नजर आए हैं। सोच में पड़ गए ना, लेकिन ये सच में हुआ है और धोनी ने इसके साथ-साथ कुछ बेहद खास भी किया है। चलिए, हम आपको बताते हैं।
मॉल में पत्नी साक्षी के सामने धोनी ने जताया प्यार, बांधे सैंडल
दरअसल धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी पत्नी साक्षी को एक मॉल में नए सैंडल पहनाते नजर आ रहे हैं। इस फोटो को खुद साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है।
इस फोटो को पोस्ट करते हुए उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा, “आपने जूतों के पैसे दिए हैं इसलिए बांधेंगे भी आप ही”। सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने के बाद धोनी के फैन्स इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं इस फोटो को पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अब तक इस फोटो को इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख 90 हजार लोग पसंद कर चुके हैं।
अपने परिवार के साथ गोल्डन डेज बिता रहे हैं धोनी
The video that will break internet, @msdhoni dancing with his daughter Ziva.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) December 2, 2018
Video Credit - MS Dhoni's Instagram. pic.twitter.com/ycC64fMAQT
.....
Thala Dhoni & Ziva Greets in Tamizh #MSDhonipic.twitter.com/Jkf5ko9W0B
— MS Dhoni MS Dhoni #Dhoni #IPLAuction #IPLAuction (@officialmsdfc) November 25, 2018
.....
Ziva & her Loving Papa #MSDhoni pic.twitter.com/bUmGyEWlQD
— MS Dhoni MS Dhoni #Dhoni #IPLAuction #IPLAuction (@officialmsdfc) November 23, 2018
बता दें कि एमएस धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने परिवार के साथ गोल्डन डेज बिता रहे हैं। जिसमें वो अपनी बेटी जीवा के साथ-साथ पत्नी साक्षी को पूरा समय दे रहे हैं। हाल ही में धोनी रणवीर और दीपिका की रिसेप्शन पार्टी में भी नजर आए थे। इतना ही नहीं धोनी की बेटी जीवा के साथ मस्ती करते की बेहद मजेदार वीडियो भी सामने आ चुकी हैं। जिन्हें फैन्स खूब पसंद भी कर चुके हैं।
.....
MS Dhoni Dancing On "Jhak Maar Ke" As Sakshi Laughs On Funny Steps.
— Sir Jadeja (@SirJadeja) November 9, 2017
Cutest Video Of #Dhoni. 😇pic.twitter.com/4KkWGdJlbY