क्रिकेट के बाद बाॅलीवुड में एंट्री करेंगे धोनी, पहली फिल्म के लिए इस एक्टर संग कर रहे काम

punjabkesari.in Thursday, Aug 29, 2019 - 04:45 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय क्रिकेट फैंस के मन में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को ये सवाल जरूर है कि वह क्रिकेट से संन्यास के बाद क्या करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक धोनी भविष्य में बाॅलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक वह फिल्म इंडस्ट्री में इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं और फिल्म सिटी से जुड़े कार्पोरेट घरानों से मिलकर फिल्म प्रोडूसर बनने वाले हैं। 

महेंद्र सिंह धोनी करना चाहते फिल्मों में काम

एक न्यूज रिपोर्ट के मुताबिक धोनी की फिल्मों में हमेशा से दिलचस्पी रही है। जब नीरज पांडे ने सुपरस्टार क्रिकेट धोनी पर बाॅयोपिक बनाने की बात कही थी तो उन्हें (धोनी) फिल्म इंडस्ट्री को करीब से जानने का मौका मिला और उन्होंने इसे पसंद भी किया। वह इसके लिए एक उपयुक्त समय की प्रतीक्षा कर रहे थे। 

महेंद्र सिंह धोनी की पहली फिल्म 

अफवाहों का दौर तो यहां तक चल रहा है कि धोनी अपने दोस्त और बाॅलीवुड एक्स जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ मिलकर अपनी पहली फिल्म पर काम कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी पुष्ता जानकारी नहीं मिली है क्योंकि जाॅन या धोनी दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है। 

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से दूरी 

गौर हो कि वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद से ही धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है। पहले वह आर्मी की ट्रेनिंग के लिए कश्मीर चले गए थे और 15 अगस्त को वापस आने के बाद वह एड के शूट के लिए मुंबई चले गए थे। जहां तक दक्षिण अफ्रीका के साथ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज का सवाल है तो उसमें भी धोनी नहीं खेलेंगे। 

Sanjeev