Video: धोनी ने फिर जीता करोड़ों लोगों का दिल, गाड़ी रोककर अपने नन्हें फैंन से की मुलाकात

punjabkesari.in Wednesday, Nov 14, 2018 - 12:50 PM (IST)

नई दिल्लीः पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की सादगी का कोई जवाब नहीं। एक तरफ जहां कई सेलिब्रिटी अपने चाहने वालों के साथ ज्यादा देर तक बातचीत करने में हिचकिचाते हैं तो वहीं धोनी हैं जो अपने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं करते। सोशल मीडिया पर इन दिनों धोनी का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने एक युवा फैन के साथ सड़क में गाड़ी रोककर बातचीत कर रहे हैं। 

धोनी का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी अपनी कार में बैठे एक नन्हें फैन से मिले और उसका दिन बना दिया। उन्होंने थोड़ी देर नन्हें फैन से बातीचत भी की आैर उससे हाथ भी मिलाया। धोनी के व्यक्तित्व की तारीफ सोशल मीडिया पर जोरों-शोरों से हो रही है। 

यह पहला मौका नहीं है जब धोनी ने फैन्स के साथ मुलाकात की हो। विंडीज के खिलाफ पांचवें वनडे मैच के बाद स्टेडियम के बाहर तिरुवनंतपुम में एक दिव्यांग बच्चे से मिले थे। इसके साथ तस्वीरें खिचाने से पहले धोनी ने काफी देर तक उसके साथ बात की थी। हर बार की तरह  इस बार भी धोनी के इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rahul

Recommended News

Related News