डायमंड लीग फाइनल : रुमेश थरंगा ने जैवलिन थ्रो का खिताब जीतकर रचा इतिहास
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 02:32 PM (IST)
ब्रुसेल्स : रुमेश थरंगा पथिरागे ने डायमंड लीग फाइनल 2026 में पुरुषों का जैवलिन थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक शानदार सीजन का समापन किया और यह खिताब जीतने वाले पहले श्रीलंकाई खिलाड़ी बन गए। 23 वर्षीय खिलाड़ी ने किंग बॉडौइन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में तीसरे राउंड में 89.04 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया और पोलैंड के डेविड वेग्नर से आगे रहे, जिन्होंने 87.47 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
त्रिनिदाद और टोबैगो के पूर्व ओलंपिक चैंपियन केशोरन वालकॉट ने सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ 83.99 मीटर के थ्रो के साथ पोडियम पर जगह बनाई, जबकि ग्रेनाडा के दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स 83.70 मीटर के साथ चौथे स्थान पर रहे। रुमेश थरंगा की शुरुआत उनके ऊंचे मानकों के हिसाब से धीमी रही। उन्होंने 80.42 मीटर से शुरुआत की और फिर दूसरे प्रयास में 79.73 मीटर का थ्रो किया। वहीं, वालकॉट ने शुरुआती राउंड में 83.99 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआती बढ़त बनाई, लेकिन तीसरे राउंड में वेग्नर ने 87.47 मीटर के शानदार व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
रुमेश ने उसी राउंड में बाद में 89.04 मीटर का थ्रो करके जवाब दिया और प्रतियोगिता पर अपनी पकड़ बना ली। यह थ्रो अंतत: ख़तिाब जीतने के लिए काफी साबित हुआ। श्रीलंकाई खिलाड़ी ने इसके बाद 85.96 मीटर और 85.76 मीटर के थ्रो किए, जबकि उनका अंतिम प्रयास फाउल हो गया। हालांकि, वेग्नर अपने तीसरे राउंड के स्कोर में सुधार नहीं कर सके, जिससे थरंगा ने 1.57 मीटर के अंतर से जीत हासिल की।
रुमेश ने कहा, 'मैं सचमुच बहुत खुश हूं। श्रीलंका जैसे छोटे देश से आकर, इस तरह की बड़ी प्रतियोगिता जीतना बहुत बड़ी बात है। सच कहूं तो, आज मैं कोई बहुत बड़ा थ्रो नहीं कर पाया क्योंकि मौसम की स्थिति काफी मुश्किल थी - बहुत ठंड थी... इसलिए मैं ज़्यादा दूरी तक थ्रो नहीं कर सका।' पीटर्स के पांचवें प्रयास में 83.70 मीटर तक सुधार करने के बावजूद वालकॉट तीसरे स्थान पर बने रहे। पोडियम पर आखिरी जगह के लिए कैरिबियन के दो स्टार खिलाड़यिों के बीच केवल 29 सेंटीमीटर का फ़कर् रहा। केन्या के पूर्व वल्डर् चैंपियन जूलियस येगो 76.79 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे, उनके बाद बेल्जियम के टिमोथी हरमन (71.79 मीटर) और अमेरिका के कटिर्स थॉम्पसन (69.52 मीटर) रहे।
इस जीत के साथ रुमेश थरंगा का शानदार डायमंड लीग अभियान पूरा हुआ; वे सीज़न में कई बेहतरीन प्रदर्शनों के बाद सकिर्ट लीडर के तौर पर फ़ाइनल में पहुंचे थे। उनका सबसे लंबा थ्रो जून में रोम डायमंड लीग में आया था, जहां उन्होंने 92.62 मीटर का श्रीलंकाई नेशनल रिकॉर्ड और वर्ल्ड-लीडिंग मार्क बनाया था। थरंगा ने दोहा में 88.68 मीटर और लॉजेन में 88.14 मीटर का थ्रो किया था, और ब्रुसेल्स से पहले ज़्यूरिख़ में अपने आखिरी इवेंट में 92.07 मीटर का जबरदस्त थ्रो किया। उनके 2026 के अभियान में 92 मीटर से ज्यादा के दो थ्रो, 92.62 मीटर का वल्डर्-लीडिंग माकर् और पुरुषों की जैवलिन रैंकिंग में वर्ल्ड नंबर 1 पर पहुंचना शामिल है।

