इस प्लेयर को मौका नहीं देना था तो खरीदा क्यों? वसीम जाफर ने MI प्रबंधन से जताई नाराजगी
punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 04:38 PM (IST)
खेल डेस्क : वसीम जाफर अपने चुटीले अंदाज के अलावा बेबाक बातों के लिए भी जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने मुंबई इंडियंस प्रबंधन को आड़े हाथ लिया है। मुंबई इंडियन प्रबंधन इस सीजन में लगातार पांच मुकाबले गंवा चुका है। मुंबई का पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबला था जिसमें उन्हें मुंह की खानी पड़ी। पंजाब ने शानदार गेंदबाजी कर मुंबई के बल्लेबाजों को रोक दिया। मुंबई की हार के बाद जाफर ने ट्वीट करके टिम डेविड को टीम में शामिल न करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा- जब आप किसी प्लेयर को 8.25 करोड़ों रुपए में खरीदते हैं तो यह यकीन होता है कि वह कुछ अच्छी पारियां खेलेगा। मैं बहुत हैरान हूं कि मुंबई इंडियन प्रबंधन डेविड पर भरोसा नहीं कर रही।
When you've bought someone for 8.25cr, surely he's good enough to play more than a couple of games. Really surprised to see MI not showing faith in Tim David. #MIvPBKS #IPL2022
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) April 13, 2022
टिम डेविड के अगर पिछले तीन टी-20 टूर्नामेंट्स की बात की जाए तो उन्होंने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2021 के टूर्नामेंट में 146 की स्ट्राइक रेट से 282 रन बनाए थे। इसके बाद वे ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग खेले गए जहां पर उन्होंने 163 की स. रेट से 218 रन बनाए थे। डेविड इसके बाद पाकिस्तान आ गए जहां पर पीएसएल में खेलते हुए उन्होंने 199 की स्ट्राइक रेट के साथ 251 रन बनाए थे। वह पीएसएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर भी थे।
टीम डेविड आईपीएल में मलेशिया से खेलने वाले पहले क्रिकेटर हैं। 2021 में जो टी-20 विश्व कप हुआ था उसमें वह मलेशिया की तरफ से खेले थे। वह इसी साल पाकिस्तान सुपर लीग में भी खेले। जिसमें वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आए। इसी आधार पर आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन पर मोटी बोली लगाई थी। हालांकि मुंबई प्रबंधन ने टीम डेविड को शुरुआती 2 मैचों में मौका भी दिया था लेकिन उनका बल्ला चल नहीं पाया था।