स्वीडन में दीक्षा, त्वेसा और शर्मा की खराब शुरुआत

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 03:52 PM (IST)

गोथेनबर्ग : भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर, शुभंकर शर्मा और त्वेसा मलिक ने वोल्वो कार स्कैंडिनेवियन मिश्रित प्रतियोगिता में खराब शुरुआत की, जिससे उनके कट से चूकने का खतरा है। दीक्षा दो ओवर 74 के कार्ड के साथ 114 वें स्थान पर 3 भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है जबकि शर्मा और त्वेसा एक समान 4 अंडर 76 के कार्ड के साथ संयुक्त रूप से 140वें स्थान पर है। इन तीनों को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए दूसरे दौर में अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा।

कट में शीर्ष के लगभग 65 खिलाड़ी जगह बनाएंगे। दीक्षा ने दो बर्डी, दो बोगी और एक डबल बोगी की जबकि त्वेसा ने 3 बर्डी, तीन बोगी और दो डबल बोगी लगाए। पिछली 5 स्पर्धाओं से से 4 में कट में जगह बनाने से चूकने वाले शर्मा ने 2 बर्डी, 4 बोगी और एक डबल बोगी लगाए।

Content Writer

Jasmeet