महिला प्रो गोल्फ टूर : दीक्षा को अंतिम चरण के दूसरे दिन तीन शॉट की बढ़त

punjabkesari.in Thursday, Nov 14, 2019 - 06:47 PM (IST)

कोलकाता : दीक्षा डागर ने अंतिम तीन होल में दो बर्डी बनायी जिससे वह हीरो महिला प्रो गोल्फ टूर के 15वें और अंतिम चरण के दूसरे दिन गुरुवार को यहां बढ़त बनाने में कामयाब रही। पेशेवर के रूप में घरेलू टूर में पहली जीत की कवायद में लगी डागर अब एकल बढ़त पर हैं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन एक अंडर 71 का कार्ड खेला और उनका कुल स्कोर दो अंडर 142 हो गया है।

इससे उन्होंने कल तक शीर्ष पर चल रही रिदिमा दिलवारी (74) पर तीन शाट की बढ़त बना ली है। रिदिमा का स्कोर 36 होल के बाद एक ओवर 145 है। वाणी कपूर (72) का कुल स्कोर दो ओवर 146 है और वह तीसरे स्थान पर हैं। वह एमेच्योर प्रणवी उर्स (72) से एक शाट आगे हैं। अमनदीप द्राल (75) पांचवें स्थान पर हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sanjeev

Recommended News

Related News