दीक्षा, त्वेसा और हिताशी का मॉरीशस में निराशाजनक प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 06:03 PM (IST)

पोर्ट लुईस : दीक्षा डागर, त्वेसा मलिक और हिताशी बख्शी की भारतीय तिकड़ी को 2026 एमसीबी लेडीज क्लासिक मॉरीशस गोल्फ के अंतिम दौर में खराब प्रदर्शन के कारण तालिका में नीचे खिसकना पड़ा। 

शुरुआती दो दौर में 68-69 के स्कोर के साथ अच्छी स्थिति में रही दीक्षा तीसरे दौर में 74 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 21वें स्थान पर रहीं। दीक्षा ने नौवें होल पर सिर्फ एक बर्डी लगाई और पहले, दसवें तथा पंद्रहवें होल पर बोगी कर बैठीं। त्वेसा 70-71 के स्कोर के बाद 73 का कार्ड खेलकर संयुक्त 38वें स्थान पर रहीं। 

हिताशी ने पहले दो दिनों में 71-69 के स्कोर के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन तीसरे दिन लय गंवा बैठीं। वह 76 का कार्ड खेलने के बाद संयुक्त 58वें स्थान पर खिसक गईं। डेनमार्क की स्मिला टार्निंग सोंडरबी ने अंतिम होल पर बर्डी लगाकर लेडीज यूरोपियन टूर (एलईटी) पर अपना दूसरा खिताब जीता। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News