भारत की दिव्या देशमुख बनी वेल्लामल महिला ग्रांडमास्टर शतरंज की विजेता

punjabkesari.in Monday, Feb 04, 2019 - 09:36 PM (IST)

चेन्नई ( निकलेश जैन ) पिछले आठ दिनो से चेन्नई में चल रही वेल्लामल महिला ग्रांड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता का खिताब भारत की नन्ही बालिका खिलाड़ी दिव्या देशमुख नें अपने नाम कर लिया और साथ ही इस उम्र में इस तरह का खिताब जीतने का उन्होने एक नया रिकार्ड बना दिया है । प्रतियोगिता में छह भारतीय महिला इंटरनेशनल मास्टर और छह अन्य देशो की महिला ग्रांडमास्टरों के बीच हुई 11 राउंड की इस स्पर्धा में दिव्या नें अंतिम राउंड में हमवतन चंदर्यी हजरा को आसानी से पराजित करते हुए 8 अंको के साथ खिताब अपने नाम किया ।

दूसरे स्थान पर उक्रेन की ओसमाक उलिजा रही उन्होने अंतिम राउंड में भारत की मिशेल कैथरीना को पराजित करते हुए 7.5 अंको पर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर मिशेल को ही पीछे छोड़ा और इस तरह मिशेल कैथरीना 7.5 अंको के साथ ही तीसरे स्थान पर रही । टॉप सीड मंगोलिया की मुंगुनतूल बातखुयाग 7 अंको के साथ चौंथे ,भारत की आकांक्षा हागवाने 6.5 अंको के साथ पांचवे ,उक्रेन की बाबी ओल्गा 6 अंको साथ छठे ,मंगोलिया की उरिंतोया उर्तशिख 5.5 अंको के साथ सातवे ,कजाकिस्तान की गुलिसखान नखबाएवा 5 अंको के साथ आठवे ,भारत की सलोनी सापले 4.5 नौवे , कोलंबिया की एंजेला फ़्रांकों 3.5 अंको के साथ शीर्ष 10 में जगह बनाने मे कामयाब रही । भारत की वी वार्षिनी 3 अंको के साथ ग्यारहवे तो चंदर्यी हजरा 2 अंको के साथ अंतिम स्थान पर रही । 

दिव्या को इंटरनेशनल मास्टर - भारत की दिव्या देशमुख नें खिताब तो अपने नाम किया ही साथ ही उन्होने प्रतियोगिता में अपना पहला इंटरनेशनल मास्टर नार्म और ग्रांड मास्टर नार्म भी हासिल कर लिया । साथ ही भारत की मिशेल कैथरीना नें अपना पहला महिला ग्रांडमास्टर नार्म अपने नाम किया । प्रतियोगिता में कुल 7.5 लाख रुपेय की राशि इन सभी महिला खिलाड़ियों में उनके स्थान के आधार पर प्रदान की गयी । 

फ़ाइनल रैंकिंग 

Rk. SNo   Name sex FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4 
1 7 WIM Divya Deshmukh w IND 2168 8,0 0,0 38,25 7 3
2 12 IM Osmak Iulija w UKR 2394 7,5 1,0 38,00 6 3
3 6 WIM Michelle Catherina P w IND 2175 7,5 0,0 35,25 6 4
4 9 IM Munguntuul Batkhuyag w MGL 2428 7,0 0,0 34,25 5 1
5 4 WIM Aakanksha Hagawane w IND 2259 6,5 0,0 36,50 3 1
6 3 WGM Babiy Olga w UKR 2275 6,0 0,0 25,00 5 2
7 2 WGM Uuriintuya Uurtsaikh w MGL 2314 5,5 0,0 27,25 4 1
8 1 IM Nakhbayeva Guliskhan w KAZ 2336 5,0 0,0 25,75 3 1
9 8 WIM Sapale Saloni w IND 2198 4,5 0,0 19,75 2 2
10 11 WIM Franco Valencia Angela w COL 2107 3,5 0,0 19,25 2 2
11 10 WIM Varshini V w IND 2171 3,0 0,0 14,00 1 0
12 5 WIM Chandreyee Hajra w IND 1925 2,0 0,0 8,25 1 1

सुने दिव्या का क्या कहना था नार्म हासिल करने के बाद ( चेसबेस इंडिया हिन्दी के सौजन्य से ) 

 

 

 

Niklesh Jain