टेगेर्न्सी इंटरनेशनल शतरंज – जर्मनी के डोनचेंकों बने विजेता

punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2020 - 07:30 PM (IST)

बाद विसे ,जर्मनी ( निकलेश जैन ) में चल रहे इस समय दुनिया के एकमात्र ऑन द बोर्ड राउंड रॉबिन ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट टेगेर्न्सी इंटरनेशनल का खिताब मेजबान जर्मनी के ग्रांड मास्टर डोनचेंको नें जीत लिया है अंतिम और नौवे राउंड मे उन्होने जर्मनी के परवनयन अशोत को काले मोहरो सेमात देते हुए अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए 6.5 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया । वही दूसरे स्थान पर चल रहे जर्मनी के जर्मनी ब्लूबम मथियस को आखिरी राउंड मे हमवतन निसिपेएनु डिएटर से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह दोनों 5 अंको के साथ सयुंक्त दूसरे स्थान पर रहे । इटली के बासो पीर 4.5 अंक के साथ चौंथे ,चेक गणराज्य के गुएन थाई 4 अंक के साथ पांचवे ,बेल्जियम के डेनियल दारधा 3.5 अंक के साथ छठे ,3 अंको के साथ ब्राज़ील के अलेक्ज़ेंडर फिएर सातवे स्थान पर रहे ।

भारत के 14 वर्षीय नन्हें खिलाड़ी लियॉन मेन्दोंसा 3 अंक बनाकर आठवे स्थान पर रहे दरअसल उन्हे अंतिम राउंड मे चेक गणराज्य के गुएन के हाथो पराजय का सामना करना पड़ा , लियॉन नें प्रतियोगिता मे 6 ड्रॉ खेले । और 2 मैच मे उन्हे हार का सामना करना पड़ा जबकि उनकाएक मैच रद्द हुआ ।

जर्मनी के परवनयन अशोत 1.5 अंक बनाकर अंतिम स्थान पर रहे ।

Rank after Round 9

Rk. SNo     Name FED RtgI RtgN Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 4   GM Donchenko Alexander GER 2658 2678 SF Deizisau 6,5 23,50 0,0 5
2 1   GM Blübaum Matthias GER 2672 2679 SF Deizisau 5,0 17,50 0,0 4
3 9   GM Nisipeanu Liviu-Dieter GER 2657 2644 USV TU Dresden 5,0 17,25 0,0 3
4 10   GM Basso Pier Luigi ITA 2570 2537 SC Weiler im Allgäu 4,5 15,25 0,0 2
5 8   GM Nguyen Thai Dai Van CZE 2571 2590 SV Mülheim-Nord 1931 4,0 13,25 0,0 3
6 3   IM Dardha Daniel BEL 2468 2464 DJK Aufwärts St. Josef Aachen 3,5 10,75 0,0 2
7 7   GM Fier Alexandr BRA 2562 2524   3,0 13,00 0,0 1
8 2   IM Mendonca Leon Luke IND 2499 0   3,0 12,00 0,0 0
9 6   IM Parvanyan Ashot GER 2451 2451 SG Turm Kiel von 1910 1,5 4,50 0,0 1
10 5   GM Keymer Vincent GER 2588 2640 SF Deizisau 1,0 1,50 0,0 1

Niklesh Jain