दिव्यांग खिलाडिय़ों का डीपीएल 8 अप्रैल से शारजाह में

punjabkesari.in Saturday, Mar 27, 2021 - 06:58 PM (IST)

नई दिल्ली : दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा 8 अप्रैल से 15 अप्रैल तक शारजाह के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिव्यांग क्रिकेट खिलाडिय़ों का दिव्यांग प्रीमीयर लीग (डीपीएल) आयोजित किया जाएगा। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों से चुने हुए 90 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चेन्नई सुपर स्टार, दिल्ली चेलैंजर, कोलकाता नाइट फाइटर्स, मुंबई आइडियल गुजरात हिटर्स और राजस्थान रजवाड़ा के नाम से डीपीएल में छह टीमें होंगी। टूर्नामेंट राउंड रोबिन फार्मूला के तहत होगा। 

15 अप्रैल को होगा फाइनल मुकाबला

DPL, Divyang players, Sharjah,  दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया, Divyang Cricket Control Board of India, Cricket news in hindi, sports news
आयोजक सचिव हारून रशीद ने बताया 8 अप्रैल को उद्घाटन वाले दिन एक मैच खेला जाएगा 10 से 13 अप्रैल तक रोजाना तीन, 14 को दो मैच तो 15 अप्रैल को फाइनल खेला जाएगा। 8 दिन चलने वाले इस महा आयोजन में चेन्नई सुपर स्टार की कप्तानी सचिन शिवा, मुंबई आइडियल की कप्तानी बृजेश द्विवेदी, कोलकाता नाइट फाइटर्स कप्तान सूवरो जॉर्डर, गुजरात हिटर्स के कप्तान चिराग गांधी, राजस्थान रजवाड़ा के कप्तान सैयद शाह अजीज, तथा दिल्ली चैनेंजर्स के कप्तान यादविंदर सिंह खेड़ा को बनाया गया है।

दिव्यांग क्रिकेटरों का अहम आयोजन
डीपीएल कमिश्नर शमीम ए खान ने बताया यह दिव्यांग क्रिकेटरों के इतिहास का सबसे बड़ा और महंगा आयोजन है इसकी तैयारियां अंतिम रूप में पहुंच चुकी है और दिव्यांग खिलाड़ी भी अपना खेल शारजाह के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिखाने को बेताब है लेकिन एक चिंता का सबब भी है कि वर्तमान में कोरोना की जो स्थिति है उसका असर इस कार्यक्रम पर ना पड़ जाए।

अगले साल आठ टीमें बनेंगी

DPL, Divyang players, Sharjah,  दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया, Divyang Cricket Control Board of India, Cricket news in hindi, sports news
 डीपीएल के कोऑर्डिनेटर रमेश कानन ने बताया कि अगले आयोजन में 8 टीम बनाई जाएंगी जिनमें 10 खिलाड़ी भारतीय होंगे तथा पांच विदेशी खिलाड़ी होंगी। खिलाडिय़ों की बोली भी लगेगी। मिनिमम बोली पचास हजार से शुरू होगी। कानन ने कहा कि दिव्यांग खिलाडिय़ों को पैसा मिलने से उनका हौसला और भी बुलंद होगा।

शारजहा को विशेष तौर पर चुना
डीपीएल को शारजाह में ही आयोजित करने पर दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव हारून रशीद ने कहा कि पिछले वर्ष संपूर्ण विश्व में कोरोनावायरस के कारण खेलकूद रुके रहे। इस बीच आईपीएल का आयोजन दुबई, शारजाह और अबू धाबी में किया गया। इसे खेल प्रेमी बहुत खुश हुए जबकि दिव्यांग खिलाड़ी निराश थे। इसके बाद बोर्ड ने लिर्णय लिया कि दिव्यांग खिलाडिय़ों को हताश और निराश नहीं होने देना। इसी उद्देश्य से शारजाह में टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। 

90 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

DPL, Divyang players, Sharjah,  दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया, Divyang Cricket Control Board of India, Cricket news in hindi, sports news
डीपीएल के लिए 90 खिलाड़ी तथा 15 अधिकारियों का दल 6 अप्रैल को शारजाह के लिए रवाना होगा इससे पूर्व आगरा में खिलाडिय़ों का फिटनेस कैंप भी लगाया जाएगा। खिलाडिय़ों को वहीं, जरूरी सामान ड्रैस और किट दी जाएंगी। बोर्ड के मुख्य संरक्षक अतुल जैन ने कहा कि खिलाडिय़ों की रवानगी से पूर्व सभी खिलाडिय़ों का कोविड-19 टेस्ट कराया जाएगा तथा सभी खिलाड़ी 50 लाख रुपए के इंश्योरेंस कवर के अंतर्गत जाएंगे ताकि किसी भी खिलाड़ी को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News