द्रविड़ की सलाह को धुएं में उड़ा इस खिलाड़ी ने की स्मोकिंग, धोनी की पत्नी के बर्थडे में हुए ‘रन-आउट'
punjabkesari.in Sunday, Nov 18, 2018 - 06:42 PM (IST)
स्पोटर्स डेस्क (अतुल वर्मा): टीवी और सिनेमाघरों में आपने कई बार पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का वो विज्ञापन तो देखा होगा, जिसमें वो तंबाकू से रन-आउट होने से बचने की सलाह देते हैं। इस ऐड में वो कहते हैं कि जब आप अच्छी बैटिंग कर रहे हों, तो रन-आउट होना बहुत बुरा होता है, अगर आप या आपके आस-पास कोई स्मोकिंग करता है, तो वो आपको नुकसान पहुंचाता है। 2 दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी के सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेशन में एक भारतीय क्रिकेटर द्रविड़ की सलाह को दरकिनार कर ऐसा ही नुकसान करते हुए ‘रन-आउट’ हुआ। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुका है
साक्षी के सरप्राइज बर्थडे सेलिब्रेशन में इस खिलाड़ी ने की स्मोकिंग
Sakshi's Birthday Party!🎂@msdhoni @SaakshiSRawat #MSDhoni #Sakshi #Dhoni pic.twitter.com/Puk94Rz85V
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) November 18, 2018
कल महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी का जन्मदिन है। साक्षी के बर्थडे से 2 दिन पहले धोनी ने उनके लिए सरप्राइज पार्टी रखी, जिसमें कई किक्रेटर्स, बॉलीवुड और टीवी सितारों को बुलाया गया। इस सरप्राइज बर्थडे पार्टी में सभी एन्जॉय करते नजर आए, लेकिन केक कटिंग के दौरान जब साक्षी धोनी को केक खिला रही थीं, तो उनके पीछे खड़े हार्दिक पांड्या स्मोकिंग करते नजर आए और कैमरे में कैद भी हो गए। इसका एक वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, बल्कि साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी इस वीडियो को शेयर किया है।
राहुल द्रविड़ कर रहे हैं नो-स्मोकिंग के प्रति लोगों को जागरूक
Say No to Smoking🙏👍#NoSmoking #LeaveTobacco #rahuldravid https://t.co/LEP0nXAyAA
— Atul Vandana (@imAkverma) November 18, 2018
धोनी ने यूं सेलिब्रेट किया पत्नी साक्षी का सरप्राइज बर्थडे
Sakshi Dhoni Birthday Celebration with Friends 🎉😍❤️ #MSDhoni pic.twitter.com/RUxKvBGgHe
— Dhoni Raina Team (@dhoniraina_team) November 18, 2018
धोनी की पत्नी साक्षी के सरप्राइज बर्थडे पर ये सितारे आए नजर
बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद पांड्या ने लिखा- फॉरएवर लव
Forever love ❤️ @msdhoni pic.twitter.com/3hn0fR9udy
— hardik pandya (@hardikpandya7) November 18, 2018