दुबई डैजर्ट गोल्फ चैम्पियनशिप : पॉल कैसी ने जीता 15वां यूरोपीयन टाइटल
punjabkesari.in Monday, Feb 01, 2021 - 08:59 PM (IST)
नई दिल्ली : ब्रिटिश गोल्फर पॉल कैसी ने दुबई डैजर्ट गोल्फ चैम्पियनशिप जीत ली है। चौथे राऊंड में कैसी ने तीन बोगी खेलने के बावजूद पांच बर्डी के साथ अपनी बढ़त बनाए रखी। उन्होंने चारों राऊंड में 271 का स्कोर बनाया जो जीत के लिए काफी था। कैसी का यह 15वां यूरोपीयन टाइटल है। चैम्पियनशिप में दूसरे नंबर पर ब्रैंडन स्टोन रहे। उन्होंने टूर्नामैंट में 10 बोगी खेली थीं।
पॉल कैसी ने जीत के बाद कहा- दुबई ने गोल्फ को बहुत कुछ दिया है, और यह गेम की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफियों में से एक है। मेरे दृष्टिकोण से 15 यूरोपीय टूर जीत बहुत अच्छी है! मैं अपने पैरों को जल्दी से नीचे रखना चाह रहा था। यह इतना आसान नहीं था क्योंकि ये सबसे कठिन परिस्थितियां थीं जिनका हमने पूरे सप्ताह सामना किया था।
ब्रैंडन स्टोन से हुआ कड़ा मुकाबला
पोजी. | नाम | 1 | 2 | 3 | 4 | कुल |
01 |
पॉल कैसी |
67 | 70 | 64 | 70 | 271 |
02 | ब्रैंडन स्टोन | 70 | 67 | 66 | 72 | 275 |
03 |
मैकिनटायर रॉबर्ट | 67 | 68 | 67 | 74 | 276 |
04 | लॉरी कैंटर | 70 | 68 | 68 | 72 | 278 |
05 | कलले समोआ | 68 | 68 | 71 | 71 | 278 |