ENG vs IND : डकेट-बेथेल की वनडे में सबसे बड़ी साझेदारी, रूट-मॉर्गन का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 06:20 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के खिलाफ तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में इंग्लैंड के ओपनरों बेन डकेट और जैकब बेथेल ने सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना दिया है। इसी के साथ ही जो रूट और ईयोन मॉर्नग का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया जो उन्होंने इसी लॉर्ड्स के मैदान पर बनाया था। इसी के साथ ही डकेट और बेथेल वनडे में भारत के खिलाफ पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए डकेट और बेथेल की बदौलत पहले विकेट के लिए 189 रन जोड़े जो किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। रूट और मॉर्गन ने 2018 में तीसरे विकेट के लिए 186 रन जोड़े थे। वहीं लिस्ट में तीसरे नम्बर पर मार्कस ट्रेस्कोथिक और नासिर हुसैन हैं जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए साल 2002 में 185 रन बनाए थे। लिस्ट में एलिस्टेयर और इयान कुक भी शामिल हैं जिन्होंने दूसरे विकेट के लिए 2007 में 178 रन बनाए थे।
इंग्लैंड बनाम भारत (ODI) में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
189* बेन डकेट – जैकब बेथेल लॉर्ड्स 2026 (पहला विकेट)
186* जो रूट – ईयोन मॉर्गन लीड्स 2018 (तीसरा विकेट)
185 मार्कस ट्रेस्कोथिक – नासिर हुसैन लॉर्ड्स 2002 (दूसरा विकेट)
178 एलिस्टेयर कुक – इयान बेल साउथेम्प्टन 2007 (दूसरा विकेट)
इतना ही नहीं डकेट और बेथेल ने वनडे में इंग्लैंड बनाम भारत के लिए पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड भी बनाया जो इससे पहले जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो के नाम था। रॉय और बेयरस्टो ने 2019 में पहले विकेट के लिए 160 रन की साझेदारी की थी।
वनडे में इंग्लैंड बनाम भारत के लिए पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी
189* बेन डकेट – जैकब बेथेल लॉर्ड्स 2026
160 जेसन रॉय – जॉनी बेयरस्टो एजबेस्टन 2019
158 एलिस्टेयर कुक – इयान बेल राजकोट 2013
135 जेसन रॉय – जॉनी बेयरस्टो पुणे 2021

