गोल्फर डस्टिन जॉनसन की जिंदगी में लौट आई है मॉडल पत्नी पॉलिना ग्रेज्की

punjabkesari.in Friday, Nov 23, 2018 - 09:20 PM (IST)

जालन्धर : अमरीकी गोल्फर डस्टिन जॉनसन के लिए राहत की खबर है। उनका पत्नी पॉलिना ग्रेज्की के साथ विवाद अब खत्म होता दिख रहा है। दरअसल कुछ घरेलू विवादों के कारण पॉलिना और डस्टिन में तरकरार हो गई थी। इससे पॉलिना इतना खफा हो गई थी कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट से डस्टिन की फोटो तक डिलीट कर दी थी। पॉलिना द्वारा डस्टिन की फोटोज डिलीट करने की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची, चारों ओर खलबली मच गई। और तो और दोनों का रिश्ता बच पाएगा या नहीं इस पर सट्टा भी लगा। इससे परेशान होकर पॉलिना ने कुछ समय के लिए सोशल साइट्स से दूरी बना ली है।


पॉलिना ने अब बीते सप्ताह सब कुछ ठीक ठाक होता देख दोबारा अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर डाली हैं। अब लग रहा है कि वह पति डस्टिन को उनकी गलती के लिए माफ कर चुकी हैं। बता दें कि करीब अढ़ाई महीने पहले डस्टिन की कैलिफोर्निया की एक मॉडल यासी सफई के साथ प्रेम संबंधों की खबर उड़ी थी। इसके बाद से दोनों में रिश्ते खराब हो गए थे। इस बीच कोएपा ब्रूक्स के साथ पॉलिना की नजदीकियों को लेकर डस्टिन भी भड़क गए थे। दोनों में कई बार झगड़ा हुआ। लेकिन अब लगता है कि दोनों में सब सही चल रहा है। बता दें कि डस्टिन और पॉलिना ने 2012 में शादी की थी।

Jasmeet