ईस्ट बंगाल सुपर कप के सेमीफाइनल में

punjabkesari.in Monday, Apr 09, 2018 - 07:24 PM (IST)

भुवनेश्वरः लालदनमाविया राल्टे के इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत ईस्ट बंगाल आज यहां क्वार्टर फाइनल में ऐजल एफसी को 1-0 से हराकर सुपर कप फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी।      

ऐजल के पूर्व मिडफील्डर राल्टे ने इंजरी टाइम में स्पाट किक पर गोल दागा। सुपर कप का दूसरा क्वार्टर फाइनल मोहन बागान और शिलांग लाजोंग एफसी के बीच 11 अप्रैल को होगा।
 

Punjab Kesari