ENG vs AUS : बेन स्टोक्स ने तोड़ा जेसन रॉय का रिकॉर्ड, पर महारिकॉर्ड बनाने से चूके

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 09:55 PM (IST)

खेल डैस्क : लंदन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे के दौरान इंगलैंड के ऑलराऊंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने धमाकेदार पारी खेलकर अपनी टीम को 368 तक पहुंचा दिया। स्टोक्स जब क्रीज पर आए थे तो टीम का स्कोर 13 रन पर 2 विकेट था लेकिन उन्होंने एक छोर संभालते हुए 124 गेंदों पर 182 रन ठोक दिए। संन्यास के बाद वापसी कर रहे स्टोक्स की यह पारी देखकर इंगलैंड क्रिकेट टीम के चयनकर्ता जरूर खुश होंगे क्योंकि स्टार बल्लेबाज को युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक पर तरजीह दी गई है जो इस समय खूब रन बना रहे हैं। 

 

 

बहरहाल, बेन स्टोक्स ने 124 गेंदों पर 15 चौके और 9 छक्कों की मदद से 182 रन बनाए। उन्हें दाविद मलान का भरपूर साथ मिला जिन्होंने 95 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्कों की मदद से 96 रन बनाए। स्टोक्स 182 रन बनाने के साथ ही इंगलैंड की ओर से वनडे में किसी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। देखें रिकॉर्ड-


 

इंगलैंड की ओर से एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

182 बेन स्टोक्स बनाम न्यूजीलैंड, 2023
180 जेसन रॉय बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018
171 एलेक्स हेल्स बनाम पाकिस्तान, 2016
167* रॉबिन स्मिथ बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1993
162* जोस बटलर बनाम नीदरलैंड, 2022
162 जेसन रॉय बनाम श्रीलंका, 2016
158 डेविड गावर बनाम न्यूजीलैंड, 1983
158 एंड्रयू स्ट्रॉस बनाम भारत, 2011

स्टोक्स के पास मैच के दौरान दोहरा शतक लगाने का मौका था। वह इंगलैंड के क्रिकेटर द्वारा खेली गई सर्वश्रेष्ठ पारी अपने नाम पर करने में सफल तो रहे लेकिन इंगलैंड के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले प्लेयर बनने से चूक गए। 

 


क्रिकेट विश्व कप के लिए आए वापस
स्टोक्स की इंगलैंड को क्रिकेट विश्व कप 2019 जितवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। उन्होंने इसके बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन आगामी विश्व कप को लेकर इंगलैंड क्रिकेट प्रबंधन और कप्तान जोस बटलर के आह्वान पर उन्होंने वापसी का रुख किया है। विश्व कप से पहले इंगलैंड न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज खेल रही है जिसमें स्टोक्स ने अपने बल्ले का दम दिखाकर सबको प्रभावित कर दिया है। 

 


प्रत्येक टीम के लिए उच्चतम वनडे स्कोर

भारत - रोहित शर्मा (264)
न्यूजीलैंड - मार्टिन गुप्टिल (237*)
विंडीज - क्रिस गेल (215)
पाकिस्तान - फखर ज़मान (210*)
जिमबाब्वे - चार्ल्स कोवेंट्री (194*)
श्रीलंका - सनथ जयसूर्या (189)
दक्षिण अफ्रीका - गैरी कर्स्टन (188*)
ऑस्ट्रेलिया - शेन वॉटसन (185*)
इंगलैंड - बेन स्टोक्स (182)
आयरलैंड - पॉल स्टर्लिंग (177)
बांग्लादेश - लिटन दास (176)
अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान (162)

 

 

दोनों देशों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड : विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, बेन लिस्टर, ट्रेंट बोल्ट

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, रीस टॉपले

Content Writer

Jasmeet