शमी के बल्ले से निकला 92 मीटर लंबा छक्का, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 10:43 PM (IST)

नई दिल्ली : लॉड्र्स टेस्ट मैच के 5वें दिन भारतीय गेंदबाजों ने बल्ले से ऐसा धमाल मचाया कि इंगलैंड के गेंदबाज परेशान हो गए। 209 पर जब भारतीय टीम के आठ विकेट गिर चुके थे। ऐसे में बुमराह के साथ शमी ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाए। शमी तो इस दौरान पूरी लय में दिखे। उन्होंने इंगलैंड के सभी गेंदबाजों को लंबे शॉट मारे। खास तौर पर उन्होंने अपना अर्धशतक छक्का लगाकर पूरा किया। शमी का यह छक्का 92 मीटर लंबा था। उन्होंने मोईन अली की गेंद को बाऊंड्री पार का रास्ता दिखाया। इससे पहले की गेंद पर उन्होंने चौका मारा था। देखें वीडियो-


बता दें कि लॉडर््स के मैदान पर भारत के अच्छे अच्छे बल्लेबाज असफल रहे हैं। इस मैदान पर भारतीय स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। खास बात यह है कि नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शमी यहां 56 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले भुवी ने इस मैदान पर 52 रन की पारी खेली थी। 

Content Writer

Jasmeet