रिषभ पंत का 5वां शतक, सभी SENA देशों के खिलाफ, इंगलैंड के खिलाफ तीसरा

punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 10:54 PM (IST)

खेल डैस्क : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत ने बर्मिंघम के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में महज 89 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। यह पंत के टेस्ट करियर का पांचवां शतक रहा। खास बात यह है कि उन्होंने सभी शतक सेना देशों के खिलाफ लगाए हैं। इनमें से तीन शतक तो इंगलैंड के खिलाफ ही आए हैं। पंत ने अपना पहला शतक इंगलैंड के ही खिलाफ 2018 में ओवल के मैदान पर लगाया था। देखें रिकॉर्ड-

रिषभ पंत के बल्ले से निकले टेस्ट शतक
पहला शतक : 114 बनाम इंगलैंड, ओवल 2018
दूसरा शतक : 114 बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2019
तीसरा शतक : 101 बनाम इंगलैंड, अहमदाबाद 2021
चौथा शतक : 100 बनाम साऊथ अफ्रीका, न्यूलैंड्स 2022
5वां शतक : 146 बनाम इंगलैंड, बर्मिंघम 2022

ENG vs IND, Rishabh Pant, india vs england, cricket news in hindi, Team india,  इंग्लैंड बनाम भारत, ऋषभ पंत, भारत बनाम इंग्लैंड, क्रिकेट समाचार हिंदी में, टीम इंडिया

पंत भारत की ओर से सबसे कम उम्र में 100 इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर के नाम पर यह उपलब्धि दर्ज थी। देखें रिकॉर्ड
24 वर्ष, 271 दिन - ऋषभ पंत
25 वर्ष - सचिन तेंदुलकर
25 वर्ष, 77 दिन - सुरेश रैना 

ENG vs IND, Rishabh Pant, india vs england, cricket news in hindi, Team india,  इंग्लैंड बनाम भारत, ऋषभ पंत, भारत बनाम इंग्लैंड, क्रिकेट समाचार हिंदी में, टीम इंडिया

पंत के इस पारी के साथ ही टेस्ट करियर में 2000 रन भी पूरे हो गए हैं। पंत ने यह उपलब्धि अपने 31वें टेस्ट मैच में हासिल की है। उनके बल्ले से 5 शतक के अलावा 10 अर्धशतक भी निकल चुके हैं। खास बात यह है कि उनकी स्ट्राइक टेस्ट क्रिकेट में अभी भी 70 से ऊपर है। पंत ने इंगलैंड के ही खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट खेले हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News