ENG vs IND : दूसरे वनडे में केएल राहुल की जगह ईशान किशन को क्यों मिला मौका? गिल ने बताई वजह

punjabkesari.in Thursday, Jul 16, 2026 - 05:47 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में ईशान किशन की प्लेइंग XI में वापसी हुई है। कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। इसके बाद गिल ने इस बारे में जानकारी दी कि केएल राहुल की जगह प्लेइंग XI में ईशान को शामिल किया है और इसकी वजह भी बताई। गिल ने बताया कि केएल राहुल बीमार हैं। हालांकि वह अगले मैच में वापसी करेंगे या नहीं इस पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी। 

शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। आपकी विकेटकीपिंग कैसी चल रही है? उन्होंने कहा, 'सब अच्छा चल रहा है, और हां, मैं बहुत खुश हूं कि पिछला मैच लगभग परफेक्ट रहा। उम्मीद है कि अगला मैच भी अच्छा होगा।' पिछले मैच में बहुत शानदार खेल और अच्छी गेंदबाज़ी रही? गिल ने कहा, 'हां, बिल्कुल। मुझे लगता है कि पावरप्ले में हमने अच्छे ओवर डाले, और फिर पावरप्ले के आखिर में हम पर दबाव बना। लेकिन जिस तरह से हमने बीच के ओवरों में वापसी की और तेज गेंदबाजों ने विकेट लिए, वह देखना वाकई जबरदस्त था।' 

आपके लिए यह घर वापसी जैसा है, आपने यहां एक सीजन खेला है? भारतीय कप्तान ने कहा, 'हां, मैंने खेला है। मैंने यहां ग्लैमॉर्गन के साथ एक सीजन खेला था, वहां की यादें बहुत अच्छी हैं। उम्मीद है कि उन यादों में एक और अच्छी याद जुड़ जाएगी।' जब गिल के टीम में बदलाव पर प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, हां, एक बदलाव है, केएल राहुल बीमार हैं, इसलिए वह नहीं खेल रहे हैं, और ईशान किशन टीम में वापस आ रहे हैं।' 

प्लेइंग XI 

इंग्लैंड : बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद

भारत : रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News