ENG vs NZ : हैरी ब्रूक ने मात्र 9वीं पारी में जड़ा चौथा शतक, विनोद कांबली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2023 - 02:36 PM (IST)

खेल डैस्क : इंगलैंड के नए बल्लेबाज हैरी ब्रूक की टेस्ट फॉर्मेट में शानदार लय जारी है। महज छठा टेस्ट खेल रहे हैरी ब्रूक ने चौथा टेस्ट ठोक दिया है। वेलिंगटन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले ही दिन ब्रूक ने 169 गेंदों में 24 चौके और 5 छक्कों की मदद से 184 रन बनाकर टीम को लीडिंग पोजीशन पर पहुंचा दिया। ब्रूक की यह महज नौवीं पारी है। वह चार शतक और सात अर्धशतक लगा चुके हैं। बारिश के कारण पहले ही दिन 65 ओवरों के बाद खेल रोक दिया गया अगर पूरा खेल होता तो ब्रूक दोहरा शतक भी आसानी से बना सकते थे। यह बड़ा रिकॉर्ड होता।

 

 

ब्रूक ने इसी के साथ भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली का सबसे कम पारियों में ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कांबली ने 9 पारियों में 99 की औसत से 4 शतकों के साथ 798 रन बनाए थे लेकिन ब्रूक अब नौ पारियों में 4 शतक और 100 की औसत से 807 रन बना चुके हैं। अभी वह नाबाद है। उम्मीद है कि वह इस लिस्ट में और आगे जाएंगे।  

बहरहाल, इंगलैंड को रूट और ब्रूक का तब साथ मिला जब इंगलैंड की टीम महज 21 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी। जैक क्राउले 2, बेन डंकेट 9 तो ओली पोप 10 रन बना पाए। इसके बाद पोप और ब्रूक ने 294 रन की साझेदारी की और स्कोर 315 रन पर ला खड़ा किया। 65 ओवर बाद बारिश आ गई। जिसके बाद पहले दिन का खेल समाप्त कर दिया गया। ब्रूक को जो रूट का साथ मिला। रूट ने 182 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 101 रन बनाए। उम्मीद है कि मैच के दूसरे दिन इंगलैंड बड़ा रिकॉर्ड बनाने के मूड में मैदान पर उतरेगी।

 

वहीं, अगर कीवी गेंदबाजों की बात की जाए तो उनके सभी प्रमुख गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई। टिम साऊदी ने जहां 48 रन देकर एक विकेट लिया तो मैट हैनरी ने 64 रन पर दो विकेट चटकाए। डिरेल मिचेल ने 61 रन तो नील वेगनर ने 17 ओवरों में ही 101 रन लुटा लिए। 


हैरी ब्रूक की टेस्ट पारियां
12 बनाम साऊथ अफ्रीका
-- बनाम साऊथ अफ्रीका
153 बनाम पाकिस्तान
87 बनाम पाकिस्तान
09 बनाम पाकिस्तान
108 बनाम पाकिस्तान
111 बनाम पाकिस्तान
-- बनाम पाकिस्तान
89 बनाम न्यूजीलैंड
54 बनाम न्यूजीलैंड
184* बनाम न्यूजीलैंड (पहले दिन तक)


वहीं, मैच के बाद जब उनसे लगाए चार शतकों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- पाकिस्तान में रन बनाना अद्भुत और मजेदार था। लेकिन वहां सभी सपाट पिच थीं। यहां सपाट पिच नहीं थी। यह एक अच्छा क्रिकेट विकेट था। यहां आप हर जगह शॉट नहीं लगा सकते थे। इसीलिए मैंने तय किया कि जो गेंद ढीली मिलेगी उसपर प्रहार करूंगा। इस पिच पर गेंदबाजों के लिए भी बहुत कुछ है।

Content Writer

Jasmeet