ENG vs NZ : डैब्यू टेस्ट की पहली ओवर में विकेट, Matty Potts ने बनाया इतिहास
punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 05:53 PM (IST)
खेल डैस्क : इंगलैंड के तेज गेंदबाज मैटी पॉट्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉड्र्स के मैदान पर डैब्यू टेस्ट खेलते हुए इतिहास बना दिया। तेजतर्रार पिच पर गेंदबाजी करने आए मैटी ने पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को पवेलियन लौटा दिया। पॉट्स यही नहीं रुके उन्होंने विलियमसन के बाद डैरिल मिचेल और टॉम ब्लंडल के भी विकेट निकाले जिससे न्यूजीलैंड की टीम पहले 24 ओवरों में 39 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। पॉट्स दो सप्ताह पहले ही डरहम के लिए काऊंटी चैम्पियनशिप खेल रहे थे। इसी क्लब की ओर से बेन स्टोक्स ने यादगार पारियां खेली थीं।
The stuff dreams are made of! ??
— England Cricket (@englandcricket) June 2, 2022
Match Centre: https://t.co/kwXrUr13uJ
?????????????? #ENGvNZ ???? | @MattyJPotts pic.twitter.com/5AQnLog2sR
अगर टेस्ट क्रिकेट में पहली ही गेंद पर विकेट निकालने की बात की जाए तो सबसे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के टी होरान ने बनाया था। सिडनी के मैदान पर उन्होंने 1882 में इंगलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में डब्ल्यू रीड की विकेट पहली गेंद पर निकाली थी। अब तक 20 गेंदबाज यह कारनामा दोहरा चुके हैं। भारत की ओर ये एकमात्र रिकॉर्ड निलेश कुलकर्णी के नाम पर है जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर खेलते हुए 1997 में मरविन अट्टापट्टू का विकेट निकाला था।
Congratulations on becoming an England cricketer, @MattyJPotts! ????????????????#ENGvNZ pic.twitter.com/DwanRNWzuE
— England Cricket (@englandcricket) June 2, 2022
पॉट्स के अगर प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर की बात की जाए तो वह इस सीजन में 35 विकेट ले चुके हैं। वह ओवरऑल 24 प्रथम श्रेणी मैचों में 77 विकेट निकाल चुके हैं। बेन स्टोक्स ने जिस डरहम टीम की ओर से 17 छक्के लगाकर धुआंधार शतक लगाया था, पॉट्स उसी टीम के तेज गेंदबाज थे। यही से स्टोक्स उन्हें इंगलैंड की राष्ट्रीय टीम में ले आए।
पॉट्स ने भी अपने ऊपर किए गए कप्तान के भरोसा को खराब साबित किया और शानदार स्पैल डालकर न्यूजीलैंड को दबाव में ला खड़ा किया।