इंगलैंड v/s श्रीलंका टेस्ट में स्पिनर्स का धमाका, 49 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

punjabkesari.in Monday, Nov 19, 2018 - 08:27 PM (IST)

नई दिल्ली : इंगलैंड टीम ने आखिरकार अपने गेंदबाजों की बदौलत श्रीलंका को कैंडी के मैदान पर हुए दूसरे टेस्ट में भी 57 रनों से हरा दिया है। मैच दौरान दोनों टीमों के स्पिनर्स एक खास रिकॉर्ड भी बना गए जो 1969 में भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने बनाया था। दरअसल कैंडी टैस्ट कुल गिरे 40 विकेट्स में से 38 दोनों टीम के स्पिनर्स ने ही झटके थे। ऐसा होने से किसी एक मैच में स्पिनर्स द्वारा सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के नाम था। 

एक टेस्ट में स्पिनरों द्वारा लिया गया सबसे अधिक विकेट (टॉप-4) 
विकेट    मैच                             कहां            वर्ष

38    श्री लंका बनाम इंग्लैंड         पल्लीकेल    2018
37    भारत बनाम न्यू जीलैंड       नागपुर       1969
35    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया     कोलकाता    1956
35    भारत बनाम पाकिस्तान     बेंगलुरु         1987

आधे घंटे में ही सिमट गई श्रीलंकाई टीम
कैंडी टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 290 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका ने 336 रन बोर्ड पर टांग दिए। दूसरी पारी में इंग्लैंड ने कप्तान जो रूट के शतक की बदौलत वापसी करते हुए 346 रन बना लिए। इस तरह श्रीलंका को जीत के लिए 301 रन बनाने थे लेकिन उनकी टीम 243 रनों पर ढेर हो गई। मैच के पांचवें दिन श्रीलंका को जीत के लिए 75 रन तो इंग्लैंड को 3 विकेट की दरकरार थी। यहां फिर से इंगलैंड के स्पिनर्स का सिक्का चला और श्रीलंकाई टीम महज आधे घंटे में ही सिमट गई। 

Jasmeet