इंगलैंड के फुटबॉलर हैरीकेन ने क्रिसमस ट्री पर रखा FIFA विश्व कप में जीता गोल्डन बूट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 12, 2018 - 01:44 PM (IST)

जालन्धर : फीफा विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले इंगलैंड के प्रमुख फुटबॉलर हैरीकेन ने क्रिसमस मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हैरीकेन ने अपने इंंस्टाग्राम अकाऊंट पर बाकायदा क्रिसमस की तैयारियों की एक  फोटो भी शेयर की है जिसमें वह अपनी पत्नी, बेटी और नए सजाए क्रिसमस ट्री के साथ दिख रहे हैं। हैरीकेन ने क्रिसमस को विशेष तरीके से सेलिब्रेट करने के लिए फीफा विश्व कप के दौरान सर्वाधिक गोल करने के लिए मिला गोल्डन बूट भी उक्त ट्री पर रखा है। बता दें कि जनवरी 2007 में हैरीकेन के घर पहली बेटी ईवी जेन का जन्म हुआ था। दरअसल हैरीकेन अपने बचपन की दोस्त केटर गुडलैंड के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। इसी दौरान ईवी का जन्म हुआ। जनवरी 2018 में हैरीकेन ट्विटर के माध्यक से केटर के साथ सगाई की घोषणा की थी। इसके बाद अगस्त 2018 में उनके घर दूसरी बेटी विवियन का जन्म हुआ।

Jasmeet