इंगलैंड का क्रिकेटर दूरबीन से ताड़ रहा था लड़कियां! वायरल वीडियो ने बढ़ाया शक

punjabkesari.in Monday, Jan 06, 2020 - 09:42 PM (IST)

नई दिल्ली : इंगलैंड के क्रिकेटर जॉनी बेयरस्टो साऊथ अफ्रीका और इंगलैंड के बीच केप टाऊन के मैदान पर चल रहे दूसरे टेस्ट के दौरान एक विवाद में फंस गए हैं। पहले टेस्ट में लचर प्रदर्शन के चलते प्लेइंग-11 से बाहर हुए जॉनी बेयरस्टो जब पवेलियन में बैठे-बैठे दूरबीन से कुछ देख रहे थे, तब उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। शक जताया गया कि बेयरस्टो दूरबीन से स्टेडियम में आई लड़कियों को देख रहे थे।

दर्शकों का शक इसलिए भी बढ़ा क्योंकि बेयरस्टो दूरबीन से सीधा मैदान में देखने की बजाय दर्शक दीर्घा की ओर देख रहे थे। ऐसे में जब कैमरामैन ने बेयरस्टो को आढ़ी नजर घुमाते हुए देखा तो उन्होंने भी स्टेडियम में बैठी सुंदर लड़कियों की ओर कैमरा घुमा दिया। बेयरस्टो फिर भी नहीं हटे और लगातार दूरबीन से दर्शक दीर्घा की ओर ताड़ते रहे।

हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया पर ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोटर््स की भी खूब निंदा की गई। आरोप लगाया कि कैमरामैन महिलाओं को एक वस्तु की तरह दिखा रहा है जोकि गलत है। देखें वीडियो-

Jasmeet