इयोन मोर्गन ने अफगानिस्तान के खिलाफ लगाए 17 छक्के, तोड़ा गेल-रोहित का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Tuesday, Jun 18, 2019 - 08:49 PM (IST)

नई दिल्ली : मैनचैस्टर के मैदान पर इंगलैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने 17 छक्के लगाकर यूनिवर्सल बॉस यानी क्रिस गेल का एक पारी में लगाए गए 16 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मोर्गन ने 148 रनो की अपनी पारी के दौरान 71 गेंदें खेली और चार चौके के अलावा 17 गगनचुंबी छक्के भी जड़े। इससे पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और वैस्टइंडीज के क्रिस गेल एक पारी में 16 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। देखें रिकॉर्ड-
17 इयोन मोर्गन बनाम अफगानिस्तान (149)
16 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया ()
16 एबी डिविलयर्स बनाम वैस्टइंडीज ()
16 क्रिस गेल बनाम जिम्बाब्वे 
15 शेन वॉटसन बनाम बांगलादेश

मोर्गन ने विश्व कप में चौथा सबसे तेज शतक भी लगाया

50 केविन ओ’ब्रायन बनाम इंगलैंड, बेंगलुरु 2011
51 ग्लेन मैक्सवेल बनाम श्रीलंका, एससीजी 2015
52 एबी डिविलियर्स बनाम वैस्टइंडीज, एससीजी 2015
57 इयोन मॉर्गन बनाम अफगानिस्तान मैनचेस्टर 2019
66 मैथ्यू हेडन बनाम साऊथ अफ्रीका, सेंट किट्स 2007
67 जे डेविसन बनाम वैस्टइंडीज, सेंचुरियन 2003

इंगलैंड की ओर से वनडे में सात हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

इयोन इंगलैंड टीम की ओर से वनडे क्रिकेट में सात हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैैं। मूलत: आयरलैंंड के मोर्गन आयरलैंड की ओर से क्रिकेट विश्व कप भी खेल चुके हैं। इसके बाद वह इंगलैंड की टीम में आए और अपने प्रदर्शन के दम पर कप्तान भी बन गए। मोर्गन के करियर का यह 13वां शतक था। इंगलैंड की ओर से वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में भी वह पहले नंबर पर आ चुके हैं।

वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने की लिस्ट में छठे स्थान पर

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में मोर्गन अब छठे नंबर पर आ गए हैं। मैनचैस्टर के मैदान पर 17 छक्के लगाकर वह 211 छक्कों के साथ इस लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। देखें लिस्ट-
351 शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान
318 क्रिस गेल, वैस्टइंडीज
270 सनथ जयसूर्या, श्रीलंका
225 महेंद्र सिंह धोनी, भारत
224 रोहित शर्मा, भारत
211 इयोन मोर्गन, इंगलैंड
 

Jasmeet