इंग्लिश प्रीमियर लीग : हैलेंड के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने लीवरपूल को हराया

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 12:43 PM (IST)

लंदन : एर्लिंग हैलेंड के अंतिम लम्हों में पेनल्टी पर दागे गोल की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट में लीवरपूल को 2-1 से हराकर खिताब की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। 

नॉर्वे के हैलेंड ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में गोल दागकर रविवार को अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। मैनचेस्टर सिटी की टीम 25 मैच में 50 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। अब उसके और शीर्ष पर चल रहे आर्सेनल के बीच छह अंक का अंतर है। लीवरपूल को 74वें मिनट में डोमीनिक जोबोज्लाई ने बढ़त दिलाई थी जिसके 10 मिनट बाद बर्नार्डो सिल्वा ने स्कोर 1-1 कर दिया। 

हैलेंड ने इसके बाद पेनल्टी पर गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। एक अन्य मुकाबले में क्रिस्टल पैलेस ने ब्राइटन को 1-0 से हराकर 12 मैच से चले आ रहे जीत के इंतजार को खत्म किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Related News