कैनेडाई टैनिस प्लेयर युजीन बूचर्ड हुई फेक न्यूज से दुखी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 10, 2019 - 06:32 PM (IST)

जालन्धर : कनाडा की मशहूर टैनिस प्लेयर यूजीन बूचर्ड अपनी हैल्थ को लेकर उठ रही अफवाहों से दुखी है। इसका सबूत उनके फैंस को तब मिला जब युजीन ने अपने ट्विटर अकाऊंट पर एक खबर शेयर करते हुए इसे फेक बता दिया। उक्त खबर में लिखा गया था कि स्ट्रगल कर रही यूजीन बूचर्ड जोकि इस महीने दो टूर्नामैंट से नाम वापस भी ले चुकी हैं, पूरी तरह तंदुरुस्त होने के लिए जल्द ही ब्रेक पर जाने वाली है।

Eugenie Bouchard condemn news regarding his health

 

Eugenie Bouchard condemn news regarding his health

यूजीन ने उक्त खबर को शेयर कर लिखा है- फेक न्यूज। बता दें कि यूजीन विम्बलडन चैंपियनशिप में वह कनाडा का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली टैनिस प्लेयर बनी थी। 2013 में डब्ल्यू.टी.ए. टूर के अंत में उन्हें डब्ल्यू.टी.ए. न्यूकमर ऑफ द ईयर नामित किया गया था। यूजीन टैनिस के अलावा मॉडङ्क्षलग जगत में जाना-माना नाम है। उन्हें सबसे ज्यादा शौहर तब मिली थी जब उन्होंने खेल पत्रिका स्पोटर््स इलैस्ट्रेटड के लिए बॉडी पेंट फोटोशूट करवाया था।

Eugenie Bouchard condemn news regarding his health

Eugenie Bouchard condemn news regarding his health

Eugenie Bouchard condemn news regarding his health

यूजीन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। अकेले इंस्टाग्राम पर ही उनके 1.9 मिलियन फैंस हैं। यूजीन को एनएफएल फैंस के साथ ब्लाइंड डेट पर जाने के लिए भी जाना जाता है। दरअसल ट्विटर पर एक दिन यूजीन ने अपने फेवरेट टीम के जीतने की भविष्यवाणी की थी। इसपर एक यूजर ने उन्हें चैलेंज कर दिया। चैलेंज हारने पर यूजीन उक्त यूजर के साथ डेट पर भी गई थी। अब खबर है कि यूजीन की इसी कहानी पर हॉलीवुड फिल्म भी बन रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jasmeet

Recommended News

Related News