टेनिस स्टार युजीन बूचर्ड ने मियामी बीच पर फिर दिखाए जलवे

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 07:25 PM (IST)

जालन्धर : कनाडा की टेेनिस सनसनी युजीन बूचर्ड ने एक बार फिर से इंस्टाग्राम पर अपने 1.9 मिलियन प्रशंसकों को उत्साहित करने के लिए समुद्र तट के किनारे बलखाकर खिंचवाई फोटोज शेयर की हैं। इसमें वह अपनी एक दोस्त के साथ भी दिखाई दे रही हैं जो उनके बदन पर सनस्क्रीन लगाने में मदद करती है। दो-पीस बिकनी पहनी युजीन इस दौरान काफी आकर्षक लग रही है। 

 

यूजीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर भी कुछ फोटोज शेयर की है। इसके साथ ही कैप्शन दी है- यह सेल्फी क्या है? युजीन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। वह अपनी पसंद-नापसंद के बारे में भी लोगों को बताती रहती है। बीते दिनों वह एक पेय का आनंद लेती हुई दिखीं थी। हाथ में एक ठंडा कॉकटेल पकड़े हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- सिंगल? नहीं डबल।

यूजीन पहली बार तब चर्चा में आई थी जब सोशल मीडिया पर शर्त हारने के कारण वह अपने एक फैंस के साथ डेट पर गई थी। दरअसल यूजीन एनएफएल की बहुत बड़ी प्रशंसक है। एक दिन उन्होंने अपने सोशल साइट्स पर अपनी फेवरेट टीम के जितने की भविष्यवाणी की थी। इसपर एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि अगर आपकी टीम हारेगी तो क्या आप मेरे साथ डेट पर चलेगी। यूजीन ने इसपर हां बोल दिया। यूजीन की टीम जब मैच हार गई तो उन्होंने वादा निभाते हुए उक्त व्यक्ति को डेट भी किया।

Jasmeet