यूरोप ने अमेरिका को शिकस्त देकर राइडर कप जीता

punjabkesari.in Monday, Oct 01, 2018 - 10:03 AM (IST)

नई दिल्लीः यूरोप के बेहतरीन गोल्फरों ने रविवार को राइडर कप फिर से अपने नाम किया जिसमें इटली के फ्रांसेस्को मोलिनारी ने अंतिम मुकाबला जीता।           

यूरोप ने अमेरिका को 17.5 - 10.5    से शिकस्त देकर ट्राॅफी हासिल की। मौजूदा ब्रिटिश ओपन चैम्पियन मोलिनारी ने उलटफेर करते हुए पांच बार मेजर विजेता फिल मिकेलसन को 4-2 से शिकस्त दी जिससे यूरोप की बढ़त 14.5 - 9.5 हो गई।
    

मोलिनारी ने कहा, ‘‘यह अछ्वुत था। यह शानदार उपलब्धि है। हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ’’ यूरोप ने शनिवार को 10-6 से बढ़त बनायी हुई थी और रविवार के 12 एकल मैचों में उसे जीत के लिये केवल 4.5 अंक की दरकार थी।           


 

Rahul