इविन लेविस v/s निकोल्स पूरण : जानें कौन है क्रिस गेल का असली चेला

punjabkesari.in Friday, Feb 01, 2019 - 06:17 PM (IST)

जालन्धर (जसमीत) : बांगलादेश प्रीमियर लीग में इस वक्त सभी की नजरें सियालट सिक्सर के तूफानी बल्लेबाज निकोल्स पूरण पर टिकी हुई है। बीते दिनों पूरण ने राजशाही किंग्स के खिलाफ महज 31 गेंदों में छह चौकों और 6 छक्कों की मदद से 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी। निकोल्स ने खड़े-खड़े जब लंबे शॉट मारे तो कांमेंटेटर भी उनकी तुलना इंडीज के ही धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल से करने लगे। क्या निकोल्स पूरण ही अगले क्रिस गेल है। क्या गेल द्वारा अपना उत्तराधिकारी घोषित ईविन लेविस अपनी साख खो रहे हैं। पेश है- दोनों क्रिकेटर के तुलात्मक आंकड़ों से निकला रिजल्ट...

ईविन लेविस का रिकॉर्ड
लेविस इस समय 27 साल के हैं, इस दौरान उन्होंने 120 ट्वंटी-20 मैच खेले हैं। उनके नाम पर 31 की औसत से 3522 रन दर्ज हैं। 

लेविस की खासियत
1. लेविस ट्वंटी-20 में 4 शतक लगा चुके हैं। जबकि 24 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं। वह ओपनर हैं, ऐसे में रन बनाने के लिए उनके पास पर्याप्त मौके होते हैं।
2. लेविस अच्छे हिटर हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 145.71 है। 
3. लेविस के नाम पर 286 चौके तो 236 छक्के दर्ज हैं।

4. आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने लेविस के लिए 3.8 करोड़ चुकाए हैं।
5. लेविस वेस्टइंडीज के लिए 35 वनडे और 20 टी-20 इंटरनैशनल मैच ाी खेल चुके हैं। टी-20 में उनकी 163 की अच्छी खासी स्ट्राइक रेट है।

निकोल्स पूरण का रिकॉर्ड
निकोल्स अभी महज 23 साल के हैं। लेकिन वह 92 ट्वंटी-20 मैच भी खेल चुके हैं। उनके नाम पर 22 की औसत से 1694 रन दर्ज हैं।


पूरण की खासियत 
1. पूरण ट्वंटी-20 फार्मेट में 8 अर्धशतक लगा चुके हैं। क्योंकि वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते हैं ऐसे में उनके पास शतक के मौके कम ही होते हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 है।
2. पूरण बॉल तक तेजी से नजर जमा लेते हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 144.91 है।
3. पूरण के नाम पर 113 चौके तो 116 छक्के दर्ज हैं। 

4. निकोल्स विकेटकीपर भी हैं। 50 कैच और 9 स्टंपिंग भी उनके नाम दर्ज है।
5. निकोल्स अभी तक सिर्फ 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल पाए हैं। इनमें उनका स्ट्राइक रेट 152.57 रहा है।

बराबर रन कूट रहे हैं लेविस और पूरण


लेविस अब तक ट्वंटी-20 क्रिकेट में 2417 गेंदें खेलकर 3522 रन बना चुके हैं। वहीं, निकोल्स के नाम पर 1169 गेंदों में 1694 रन दर्ज हैं। अगर गेंदें खेलने का तुलनात्मक अध्ययन करें तो पता चलता है कि इस दौरान निकोल्स की स्ट्राइक रेट 144.91 तो लेविस की 145.71 रही है। इसका मतलब यह है कि दोनों बराबर स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। निकोल्स का प्रदर्शन इसलिए सराहा जा रहा है क्योंकि वह पांचवें नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हैं जबकि लेविस ओपनिंग पर।

निष्कर्ष : पूरण भले ही कम मैचों में धांसू प्रदर्शन कर सब की नजरों में आ गए हैं लेकिन उन्हें गेल का असली उत्तराधिकारी कहाने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। गेल ने कई साल लगातार सफल पारियां खेलकर यह मुकाम पाया है। ऐसे में जरूरत है निकोल्स अपनी गेम को और बेहतर करने पर ध्यान दें। हालांकि ऐसा भी हो सकता है पूरण अगला गेल कहाने की बजाय महान निकोल्स पूरण कहलाए।

Jasmeet