रिटायर होने के बाद भी Instagram से खूब पैसे बना रहा यह फुटबॉलर, टॉप-10 में बनाई जगह

punjabkesari.in Monday, Feb 06, 2023 - 06:18 PM (IST)

खेल डैस्क : फुटबॉल प्लेयर गैरेथ बेल रिटायर होने के बाद भी इंस्टाग्राम से भारी भरकम रकम कमा रहे हैं। टिकटगम के सर्वे के अनुसार गैरेथ बेल जिनके इंस्टाग्राम पर 49.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं, अभी भी प्रति पोस्ट एक लाख 62 हजार 191 डॉलर कमा रहे हैं। जोकि भारतीय करंसी के अनुसार 1.34 करोड़ बनता है। इस लिस्ट में जेरार्ड पिके दूसरे नंबर पर हैं। पिके बीते कुछ दिनों से पार्टनर पॉप स्टार शकीरा से अलगाव के कारण चर्चा में रहे हैं। लेकिन वह अभी भी इंस्टाग्राम से खूब पैसा कमा रहे हैं। देखें सूची-
1. गैरेथ बेल (162,191)
2. जेरार्ड पिके (70,041)
3. फ्रेंक रिबेरी (24,960)
4. ब्लेज मटुइदी (18,351)
5. जैक विल्शेरे (7,557)
6. कार्लोस टेवेज (6,552)
7. लॉरेंट कोसिएल्नी (6,412)
8. जॉन ओबी मिकेल (6,127)
9. अदेबायो अकिनफेनवा (4,701)
10. मार्टिन स्करटेल (4,401)
(रकम डॉलर्स में)

Content Writer

Jasmeet