बैस्ट रन चेजिंग : दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर फेम्स विक्ट्री के 14 साल पूरे, जानें मैच के सुपर
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2020 - 06:20 PM (IST)
जालन्धर : जोहानिसबर्ग के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 साल पहले वनडे क्रिकेट का ऐतिहासिक मैच खेला गया था। पहले खेलने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तब वनडे फॉर्मेट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 434/4 बना दिया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाजों ने यह रिकॉर्ड सिर्फ कुछ घंटों के लिए ही ऑस्ट्रेलिया के पास रहने दिया। पहले ग्रीम स्मिथ तो बाद में गिब्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका को यह बड़ा लक्ष्य हासिल करवाया। साथ ही वनडे फॉर्मेट में 438 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। (मौजूदा रिकॉर्ड इंगलैंड 481 के नाम)
पोंटिंग और हस्सी के पारी ने धोए थे अफ्रीकी गेंदबाज
मैच में टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने पहले बल्लेबाज का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका की ओपनिंग साधारण रही। एडम गिलक्रिस्ट ने 44 गेंद में 55 तो सिमोन काटिच ने 90 गेंद में 79 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने गेयर तब बदला जब 31 वें ओवर में 216 रन के कुल योग पर काटिच आऊट हुए। इसके बाद पोंटिंग ने तबाही मचा दी। उन्होंने हस्सी के साथ मिलकर महज 15 ओवरों में 158 रन जोड़ दिए। हस्सी ने 51 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। वहीं, पोंटिंग ने 105 गेंदों में 13 चौके और 9 छक्कों की बदौलत 164 रन बनाए। अंत में साइमंड के 13 गेंदों में 27 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर 434 पर ला खड़ा किया।
खराब शुरुआत के बाद भी दक्षिण अफ्रीका ने धोया
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरे ही ओवर में तगड़ा झटका लगा जब उनका ओपनर डिपेनार महज 1 रन पर नाथन ब्रेकन की गेंद पर बोल्ड हो गया। लेकिन इसके बाद ग्रीम स्मिथ और गिब्स ने चार्ज लेते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की पिटाई शुरू कर दी। दोनों इतने खतरनाक नजर आ रहे थे कि 23वें ओवर में ही दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 190 रन हो गया। स्मिथ 90 रन बनाकर आऊट हुए। इसके बाद एक छोर पर खड़े गिब्स ने डीविलियर्स 14, कैलिस 20, बाउचर 50 के साथ मिलकर महज 111 गेंदों में 21 चौकों और 7 छक्कों की बदौलत 175 रन ठोक दिए। मैच में दक्षिण अफ्रीका को अंत में जिताने का श्रेय बाउचर को जाता है। जिन्होंने 50 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया से एक गेंद रहते मैच दक्षिण अफ्रीका के नाम करवा दिया।
#OnThisDay in 2006... the greatest ODI of all time?
— ICC (@ICC) March 12, 2019
After Ricky Ponting's 164 led Australia to 434/4 - the first 400+ score in an ODI - @hershybru made 175 as South Africa chased it to win by one wicket with one ball remaining in Johannesburg and take the series 3-2! 🇿🇦🇦🇺 pic.twitter.com/YLdewhUF9Q
मैच के सुपर फैक्ट
1. ऑस्ट्रेलिया के एम लेविस का सबसे खराब प्रदर्शन (10 ओवर में 113 रन)
2. हर्षल गिब्स के वनडे करियर का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।
3. दक्षिण अफ्रीका ने एक गेंद रहते मैच अपने नाम किया।
4. जैक कैलिस ने 6 ओवर में लुटवाए थे 70 रन (सबसे खराब प्रदर्शन)
5. 26 छक्के लगे थे मैच में (ऑस्ट्रेलिया 14, दक्षिण अफ्रीका 12)
6. 89 चौके लगे मैच में (ऑस्ट्रेलिया 45, दक्षिण अफ्रीका 44)
7. ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग तो दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स को संयुक्त तौर पर मिला था मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड