IPL 2026: रुतुराज की कप्तानी पर पूर्व कप्तान का बड़ा बयान, येलो जर्सी का दबाव बहुत बड़ा होता है
punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 04:59 PM (IST)
स्पोर्ट्स डेस्क: Ruturaj Gaikwad की कप्तानी में Chennai Super Kings को IPL 2026 में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। RCB के खिलाफ हार रुतुराज की कप्तानी में लगातार सातवीं हार थी। इसके साथ ही वह उन कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिनमें Virat Kohli और Yuvraj Singh जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
“येलो शर्ट के साथ उम्मीदें भी आती हैं”
पूर्व CSK कप्तान Faf du Plessis ने रुतुराज का समर्थन करते हुए कहा, 'एक युवा कप्तान के लिए लगातार हार झेलना आसान नहीं होता। जब आप येलो शर्ट पहनते हैं तो उसके साथ उम्मीदें भी आती हैं। फैंस चाहते हैं कि टीम सेमीफाइनल, फाइनल खेले और ट्रॉफी जीते। यह दबाव कप्तान को झेलना पड़ता है।'
मुश्किल समय कप्तान को मजबूत बनाता है
फाफ ने आगे कहा, 'हर अच्छे कप्तान को अपने करियर में ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है। यही समय उसे मजबूत बनाता है। उन्हें मजबूत बनना होगा और दबाव को संभालना सीखना होगा। यही चीज उन्हें बेहतर खिलाड़ी और बेहतर लीडर बनाएगी।'
धोनी की मौजूदगी से मिलेगा फायदा
फाफ ने यह भी कहा कि टीम में MS Dhoni जैसे अनुभवी खिलाड़ी का होना रुतुराज के लिए फायदेमंद होगा। 'उनके पास अच्छा सपोर्ट स्टाफ है और धोनी जैसे बड़े लीडर टीम में हैं। ऐसे में उनके पास सीखने और बेहतर बनने का शानदार मौका है।'
अगला मैच दिल्ली से
अब Chennai Super Kings की टीम अपना अगला मुकाबला Delhi Capitals के खिलाफ 11 अप्रैल को चेन्नई में खेलेगी। इस मैच में टीम वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी और रुतुराज पर कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा।

