धोनी के पैर छूने मैदान पर कूद गया यह प्रशंसक

punjabkesari.in Wednesday, Dec 13, 2017 - 08:47 PM (IST)

मोहाली: भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली मैच में कई खास पल देखने को मिले। पहले रोहित शर्मा ने अपना तीसरा दोहरा शतक लगाते हुए पत्नी रीतिका को फ्लाइंग किस दिया, वहीं बाद में श्रीलंका की बल्लेबाजी के दोरान एक ऐसा वाकया देखने को मिला, जिसने साबित कर दिया कि एमएस धोनी की 'Fan Following' कितनी ज्यादा है और उनके फैन्स उनसे कितना प्यार करते हैं।


इस मैच के दौरान जब टीम इंडिया फील्डिंग कर रही थी, उस समय एक शख्स सिक्योरिटी तोड़कर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास जा पहुंचा। उसने धोनी के पास जाकर उनके पैर छूए और फिर कुछ बात भी की।

इससे पहले भी जब धोनी आखिरी बार किसी मैच में कप्तानी कर रहे थे, तो उनकी बल्लेबाजी के दौरान एक शख्स मैदान में आ गया और क्रीज तक पहुंचकर उनके पैर छूने लगा।