साइना की ग्लैमरस फोटो फैंस को नहीं आई पसंद, कमेंट्स में कह दी ये बात

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2020 - 06:55 PM (IST)

नई दिल्ली : कोरोना वायरस ने ओलिम्पिक पदक विजेता और भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल को बैडङ्क्षमटन कोर्ट पर उतरने से रोक दिया है। हालांकि, लॉकडाऊन उनकी क्रिएटीविटी पर रोक नहीं लगा पाया है। वह सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट करती रहती है। फैंस उनकी पोस्ट को काफी लाइक भी करते हैं। हालांकि उनकी हाल ही में पोस्ट की एक तस्वीर को फैंस को कुछ नाखुश कर दिया है। साइना ने जिस लुक में अपनी फोटो पोस्ट की है, फैंस उस पर आपत्ति जता रहे हैं। 

साइना नेहवाल ने इंस्टाग्राम पर जो अपनी फोटो पोस्ट की है, उसमें वह बहुत ग्लैमरस दिख रही हैं। उनकी इस पोस्ट पर भारतीय मॉडल और एक्ट्रैस गौहर खान ने भी कमैंट किया है। गौहर खान ने लिखा, 'मुझे तुम्हारा यह लुक बहुत पसंद है।ÓÓ हालांकि कुछ लोगों ने साइना को ट्रोल करने की भी कोशिश की। एक फैंस ने लिखा, 'आप मेरी सबसे फेवरिट खिलाड़ी थीं लेकिन अब आपकी हरकत आइडल खिलाड़ी की नहीं रही। एक अन्य फैंस ने लिखा, 'आप ऐसी पोस्ट क्यों डालती हैं? ये आप किस लाइन में आ गई मैडम। एक फैंस ने लिखा, 'सादगी ही आप पर शोभा देती है। 

देखें तस्वीरें - 

Sanjeev