अफगान के खिलाफ स्लो बैटिंग देख भड़के फैंस, कहा- इन्हें रिटायर कर पंत को खिलाओ

punjabkesari.in Sunday, Jun 23, 2019 - 12:12 PM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क (नीलकंठ): टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2019 का 28वां मुकाबला साउथैंप्टन में खेला गया। इस रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 11 रन हरा दिया। ऐसे में टीम के जीतने के बाद भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी देखकर नाराज फैंस ने ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली। फैंस ने कहा कि धोनी की ऐसी पारी को देखकर लगता है कि उन्हें जल्द रिटायरमेंट ले लेना चाहिए और पंत को खिलाना चाहिए।


दरअसल, हुआ ऐसा कि धोनी की बल्लेबाजी देखकर नाराज फैंस ने ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली है। फैंस के मुताबिक धोनी ने एक वनडे मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट जैसी बल्लेबाजी की। भारत का स्कोर 30.3 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 135 रन था। यहां भारत के लिए संकट की घड़ी थी, और अब उसका दारोमदार महेंद्र सिंह धोनी और जाधव पर था। दोनों ने मिलकर भारत के खाते में 57 रनों का इजाफा किया।

धोनी के सामने रनगति तेज करने का दवाब था। इसी दवाब में धोनी ने राशिद खान को निकल कर मारने के प्रयास किया और अपने वनडे करियर में दूसरी बार स्टम्प आउट हुए। फैंस ने कहा कि धोनी की ऐसी पारी को देखकर लगता है कि उन्हें जल्द रिटायरमेंट ले लेना चाहिए.




 

 

 

 

 

 

 

neel