IPL 2021 : अर्जुन तेंदुलकर के सपोर्ट में उतरे फरहान, ट्रोल करने वालों को कही बड़ी बात

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 11:23 AM (IST)

स्पोर्ट्स डेस्क : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए 18 फरवरी को मिनी ऑक्शन रखी गई थी जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने बेस प्राइज (20 लाख) पर खरीदा। मुंबई द्वारा अर्जुन को खरीदे जाने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और परिवारवार को बढ़ावा देने के आरोप भी लगाए। अब इस मामले में अभिनेता और फिल्मकार फरहान अख्तर ने इन लोगों को भड़कते हुए कहा कि अर्जुन के जोश की हत्या मत करो और और इस प्रकार नीचे मत गिराइए। 

फरहान ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मुझे लगता है कि मुझे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में यह कहना चाहिए। हम एक ही जिम में जाते हैं और मैंने देखा है कि वह अपनी फिटनेट के लिए कितनी मेहनत करता है। एक अच्छा क्रिकेटर बनने के उसके लक्ष्य को देखा है। उसके लिए नेपोटिजम जैसे शब्दों का इस्तेमाल ठीक नहीं है और क्रूर है। इससे पहले कि वह शुरुआत करे उसके जोश की हत्या मत कीजिए और उसे इस प्रकार नीचे मत गिराइए। 

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 

रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, मार्को जेन्सन, युद्धवीर सिंह, जेम्स नीशम और अर्जुन तेंदुलकर। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sanjeev

Recommended News

Related News