FIFA 2022 : महिला पत्रकार ने On AIr पर पहनी ऐसी ड्रैस, फैंस को याद आ जाएगी शैफाली जरीवाला

punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 05:05 PM (IST)

खेल डैस्क : फीफा विश्व कप 2022 के दौरान बीते दिनों ही रिपोर्टिंग कर रही महिला पत्रकार के साथ चोरी की घटना हो गई थी। अब एक और महिला पत्रकार अपने पहनावे को लेकर चर्चा में आ गई है। 42 वर्षीय अभिनेत्री देबोराह सेको ने ब्राजीलियाई चैनल स्पोरटीवी के विश्व कप कवरेज के दौरान ऑन-एयर ऐसा आउटफिट डाला जिसे देख भारतीय फैंस को  मशहूर मॉडल शेफाली जरीवाला की याद आ गई। 

View this post on Instagram

A post shared by Deborah Secco (@dedesecco)

 

दरअसल, फैंस ने कतर विश्व कप को कवर करने के दौरान अभिनेत्री के पहरावे को लेकर टिप्पिणयां की थीं। इस पर टेलीविजन होस्ट ने ट्रोल्र्स को कड़ा जवाब दिया है। देबोराह सेको की इस ड्रैस को लोग प्राइम टाइम के लिए सही नहीं मान रहे हैं। एक फैंस ने कमेंट किया- क्या यह फैशन शो है या विश्व कप?

 

अन्य प्रशंसकों ने लिखा- हालांकि हमें सेको पसंद है लेकिन उनका पहनावा खेल आयोजन के लिए अनुपयुक्त लग रहा है। एक ने लिखा- आप अद्भुत हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है, लेकिन हमें एक खेल आयोजन के लिए उचित रूप से सम्मानीय पोशाक पहननी होगी। एक यूजर ने कहा- क्या आप उस कल्चर से परिचित हैं? आप जिस कल्चर के आदी हैं, उससे काफी अलग हैं। इसे गूगल करें।

अभिनेत्री ने अपने पहनावे की आलोचनाओं का जवाब दिया। इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- मुझे परवाह नहीं है - मैं वह हूं जो मैं हूं। अभिनेत्री को ब्राजीलियाई मारिया रिबेरो और गैब्रिएला प्रियोली से भी समर्थन मिला। उन्होंने लिखा- हम कतर जैसे देश में विश्व कप देख रहे हैं, जो स्त्री विरोधी, नस्लवादी और होमोफोबिक आदमी का समर्थन करता है। और हम यहां सवाल डेबोरा सेको के कपड़ों पर उठा रहे है?

 

मारिया रिबेरो ने लिखा- मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है। तथ्य यह है कि एक अभिनेत्री फुटबॉल के बारे में बात कर सकती है। बता दें कि कतर विश्व कप के दौरान महिला यात्रियों के लिए विशेष हिदायतें जारी की हैं। महिलाओं को अपने कंधे और घुटने ढंकने को कहा गया है। अगर ऐसा न हुआ तो सख्त कार्रवाई होने की संभावना है।

Content Writer

Jasmeet