फीडे विश्व शतरंज रैंकिंग्स – विश्वनाथन आनंद फिर टॉप टेन में हुए शामिल

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2019 - 11:13 PM (IST)

लौसने,स्विट्जरलैंड ( निकलेश जैन ) में आज जारी हुई विश्व शतरंज रैंकिंग में भारत के 49 वर्षीय विश्वनाथन आनंद  नें सिंकिफील्ड कप में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर विश्व टॉप टेन खिलाड़ियों में जगह बना ली है । आनंद नें अपनी रेटिंग में 9 अंको का सुधार करते हुए 2765 अंको के साथ 9वां स्थान हासिल कर लिया । आनंद के बाद भारत के लिए पेंटाला हरीकृष्णा 2746 अंको के साथ अठारवें स्थान पर पहुँच गए है । विदित गुजराती 2700 से अधिक रेटिंग के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हुए है और 2718 अंको के साथ वह 32वे स्थान पर है । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष 100 में 2675 अंको के साथ शशिकिरण 64वे तो 2658 अंको के साथ सूर्या शेखर गांगुली 88 वे स्थान पर है । 

Standard Top 10 Players September 2019  
 
Rank Name Title Country Rating Games B-Year
 1  Carlsen, Magnus  g  NOR  2876  11  1990
 2  Caruana, Fabiano  g  USA  2812  11  1992
 3  Ding, Liren  g  CHN  2811  11  1992
 4  Giri, Anish  g  NED  2780  11  1994
 5  Nepomniachtchi, Ian  g  RUS  2776  11  1990
 6  Vachier-Lagrave, Maxime  g  FRA  2774  11  1990
 7  Mamedyarov, Shakhriyar  g  AZE  2767  11  1985
 8  So, Wesley  g  USA  2767  11  1993
 9  Anand, Viswanathan  g  IND  2765  11  1969
 10  Yu, Yangyi  g  CHN  2763  12  1994

महिला वर्ग में भारत की कोनेरु हम्पी एक स्थान का सुधार करते हुए 2560 रेटिंग अंको के साथ विश्व रैंकिंग में चौंथे स्थान पर पहुँच गयी है जबकि हरिका द्रोणावल्ली नें विश्व टॉप 10 में एक बार फिर वापसी की है और 2503 अंको के साथ वह 10वे स्थान पर पहुँच गयी है । 2429 अंको के साथ नेशनल चैम्पियन भक्ति कुलकर्णी 38वे ,2398 अंको के साथ आर वैशाली 65वे ,तानिया सचदेव 2397 अंको के साथ 68वे तो पद्मिनी राऊत 2394 अंको के साथ 72वे स्थान पर है । 

Standard Top 10 Women September 2019  
 
Rank Name Title Country Rating Games B-Year
 1  Hou, Yifan  g  CHN  2659  0  1994
 2  Ju, Wenjun  g  CHN  2576  13  1991
 3  Goryachkina, Aleksandra  g  RUS  2564  11  1998
 4  Koneru, Humpy  g  IND  2560  3  1987
 5  Muzychuk, Mariya  g  UKR  2551  0  1992
 6  Muzychuk, Anna  g  UKR  2547  0  1990
 7  Lagno, Kateryna  g  RUS  2545  9  1989
 8  Cmilyte, Viktorija  g  LTU  2538  0  1983
 9  Tan, Zhongyi  g  CHN  2504  13  1991
 10  Harika, Dronavalli  g  IND  2503  17  1991

टीम रैंकिंग की बात करे तो भारत शीर्ष  5 में बना हुआ है । पुरुष वर्ग में औसत रेटिंग के आधार पर 2743 अंक के साथ रूस पहले ,यूएसए 2714 अंक के साथ दूसरे ,चीन 2708 अंको के साथ तीसरे तो भारत 2669 अंको के साथ चौंथे स्थान पर है जबकि उक्रेन 2661 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है । 

Country rank by average rating of top 10 players
  Average GMs IMs Total Titled
1 Russia 2743 255 545 2621
2 United States of America 2714 101 163 813
3 China 2708 48 38 176
4 India 2669 62 107 392
5 Ukraine 2661 93 207 581
6 Armenia 2649 44 29 131
7 Azerbaijan 2648 25 32 157
8 Hungary 2646 57 121 494
9 Poland 2644 45 108 440
10 France 2636 50 115 457

महिला वर्ग में भारत को एक स्थान का फायदा हुआ है और भारत नें उक्रेन को पीछे छोड़ दिया है । चीन 2488 अंक के साथ पहले ,रूस 2482 अंक के साथ दूसरे तो भारत 2410 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है , उक्रेन 2403 अंक के साथ चौंथे तो जॉर्जिया 2401 अंको के साथ पांचवे स्थान पर है । 

Women

Country rank by average rating of top 10 players
  Average GMs IMs Total Titled
1 China 2488 48 38 176
2 Russia 2482 255 545 2621
3 India 2410 62 107 392
4 Ukraine 2403 93 207 581
5 Georgia 2401 32 40 135
6 United States of America 2347 101 163 813
7 Germany 2344 96 272 1427
8 Poland 2342 45 108 440
9 Hungary 2328 57 121 494
10 Azerbaijan 2327 25 32 157

विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों में पुरुष वर्ग में विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन 2876 अंको के साथ पहले ,अमेरिका के फबियानों करूआना 2812 अंको के साथ दूसरे तो सिंकिफील्ड कप जीतने वाले चीन के डिंग लीरेन 2811 अंको के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गए है । महिला वर्ग में चीन की हाउ ईफ़ान 2659 अंको के साथ पहले तो जू वेंजून 2576 अंको के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि 2564 अंको के साथ रूस की अलेक्ज़ेंड्रा गोरयाचिकना तीसरे स्थान पर है 

फीडे चेस रेटिंग पर देखे विडियो हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से 

 

 

 

 

Niklesh Jain