विश्व शतरंज रैंकिंग - कार्लसन ऐतिहासिक ऊंचाई पर , आनंद नौवे तो हम्पी चौंथे स्थान पर
punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2019 - 09:31 PM (IST)
स्विट्जरलैंड ( निकलेश जैन ) आज जारी हुई फीडे विश्व रैंकिंग में विश्व क्लासिकल शतरंज चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अपना विश्व नंबर एक के ताज को एक अलग ही ऊंचाई दे दी है । इसके साथ ही कार्लसन लगातार 91 रेटिंग लिस्ट से पहले पायदान पर है और यह एक विश्व रिकार्ड है । इस रेटिंग लिस्ट की खास बात कार्लसन 2875 और विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना 2819 के बीच 56 अंको का बड़ा फासला है जो शीर्ष स्तर पर कम ही देखा गया है ।
Standard Top 10 Players June 2019 |
|
भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में आनंद के बाद शीर्ष 100 में पेंटाला हरिकृष्णा 4अंको के सुधार के साथ 2734 अंको के साथ 24वे स्थान पर बने हुए है ,विदित गुजराती 2707 अंको के साथ 34 वे स्थान पर है , सबसे ज्यादा भास्करन अधिबन को हुआ है और वह 26 अंको के नुकसाब के साथ ,2676 अंको के साथ 66वे स्थान पर पहुँच गए है कृष्णन शशिकिरण 2673 अंको के साथ 73वे स्थान पर है । तीसरे स्थान पर 2805 अंको के साथ चीन के डींग लीरेंन ,चौंथे स्थान पर 2779 अंको के साथ फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव ,इतने ही अंको के साथ नीदरलैंड के अनीश गिरि पांचवे स्थान पर ,2775 अंको के साथ रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीशचुक छठे तो इतने ही अंको के साथ रूस के इयान नेपोंनियची सातवे स्थान पर ,2774 अंको के साथ अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव आठवे स्थान पर है । भारत के विश्वनाथन आनंद को 2 स्थान का नुकसान हुआ है और अब वह 2767 अंको के साथ नौवे स्थान पर है जबकि पहली बार रूस के अर्टेमिव ब्लादिस्लाव 2761 अंको के साथ विश्व टॉप 10 में शामिल होने में कामयाब रहे है ।
महिला खिलाड़ियों में भारत की कोनेरु हम्पी 1 स्थान का सुधार करते हुए 2558 अंको के साथ चौंथे स्थान पर पहुँच गयी है जबकि द्रोणावल्ली हरिका 2492 अंको के साथ 14 वे स्थान पर बनी हुई है ।
Standard Top 10 Women June 2019 |
|
टीम रैंकिंग में विश्व रैंकिंग सूची में शामिल 185 देशो में भारत 2669 औसत रेटिंग के साथ पुरुष वर्ग में चौंथे स्थान पर है । पहले स्थान पर रूस ( 2741) , दूसरे स्थान पर अमेरिका ( 2713) तो तीसरे स्थान पर चीन ( 2710 ) है ।
Country rank by average rating of top 10 players | ||||||
Average | GMs | IMs | Total Titled | |||
1 | Russia | 2741 | 254 | 538 | 2610 | |
2 | United States of America | 2713 | 101 | 162 | 809 | |
3 | China | 2710 | 46 | 38 | 173 | |
4 | India | 2669 | 60 | 105 | 388 | |
5 | Ukraine | 2665 | 92 | 205 | 574 | |
6 | Azerbaijan | 2657 | 24 | 32 | 153 | |
7 | Armenia | 2651 | 43 | 29 | 128 | |
8 | Hungary | 2646 | 56 | 121 | 493 | |
9 | Poland | 2639 | 44 | 108 | 436 | |
10 | France | 2638 | 50 | 113 | 455 |
महिला वर्ग में भारत नें अब तक की अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल करते हुए औसत रेटिंग 2408 के साथ उक्रेन (2406) को पीछे छोड़कर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है । जबकि अभी भी चीन (2496) पहले तो रूस (2484) दूसरे स्थान पर काबिज है ।
WomenCountry rank by average rating of top 10 players |
||||||
Average | GMs | IMs | Total Titled | |||
1 | China | 2496 | 46 | 38 | 173 | |
2 | Russia | 2484 | 254 | 538 | 2610 | |
3 | India | 2408 | 60 | 105 | 388 | |
4 | Ukraine | 2406 | 92 | 205 | 574 | |
5 | Georgia | 2405 | 32 | 40 | 133 | |
6 | Poland | 2346 | 44 | 108 | 436 | |
7 | Hungary | 2338 | 56 | 121 | 493 | |
8 | United States of America | 2333 | 101 | 162 | 809 | |
9 | Germany | 2333 | 96 | 272 | 1414 | |
10 | Azerbaijan | 2326 | 24 | 32 | 153 |