हांगकांग में पहली बार होगी विश्व रैपिड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप

punjabkesari.in Saturday, Feb 28, 2026 - 09:28 PM (IST)

हांगकांग, ( निकलेश जैन ) अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ  ने घोषणा की है कि विश्व रैपिड और ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 17 से 21 जून के बीच हांगकांग में किया जाएगा। यह चौथा संस्करण होगा और पहली बार यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पूर्वी एशिया में आयोजित की जाएगी।

डसेलडॉर्फ (2023), अस्ताना (2024) और लंदन (2025) के बाद अब यह टूर्नामेंट हांगकांग पहुंचेगा, जिससे शतरंज को एक नया वैश्विक मंच मिलेगा। टूर्नामेंट में रैपिड और ब्लिट्ज दोनों प्रारूप शामिल होंगे और परिणाम मैच प्वाइंट प्रणाली से तय किए जाएंगे। प्रत्येक टीम में कम से कम एक महिला खिलाड़ी और एक रिक्रिएशनल खिलाड़ी अनिवार्य होगा — ऐसा खिलाड़ी जिसकी क्लासिकल, रैपिड या ब्लिट्ज रेटिंग कभी 2000 एलो तक नहीं पहुंची हो।

कॉरपोरेट और खेल जगत की कई प्रमुख टीमें इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं। शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखने वाली डबल्यू आर टीम ने 2026 के लिए अपने प्रमुख खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, जिनमें मैग्नस कार्लसन , फैबियानो करुआना, मैक्सिम लाग्रेव और हाउ ईफ़ान जैसे दिग्गज शामिल हैं।

भारत की एमजीडी 1 रही है पिछली बार की रैपिड विजेता 

2025 में रैपिड खिताब भारत की टीम MGD1 ने जीता था इस टीम में भारत के अर्जुन एरिगैसी प्रमुख भूमिका में रहेंगे अब अब जून 2026 में दुनिया की नजरें हांगकांग पर होंगी , रैपिड राउड रॉबिन और ब्लिट्ज लीग और नॉक आउट आधार पर खेली जाएगी .


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Niklesh Jain

Related News