FIFA 2022 : इंगलैंड ने ईरान को 6-2 से हराया, साका ने किए 2 गोल

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 08:53 PM (IST)

खेल डैस्क : इंगलैंड ने फीफा विश्व कप 2022 में यादगारी शुरूआती की है। इंगलैंड ने ईरान के खिलाफ खेले गए पहले ही मुकाबले में 6-2 से जीत हासिल की। इंगलैंड ने दोनों हॉफ में 3-3 गोल किए। बुकायो साका ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। ईरान के लिए पहला गोल मेहंदी तारेमी ने 65वें मिनट में किया तो गेम के आखिरी मिनट में भी तारेमी ने गोल कर स्कोर 6-2 पर ला खड़ा किया।

 

 

इससे पहले इंगलैंड के लिए हाफ टाइम तक जूड बेलिंगहैम, बुकायो साका और रहीम स्टर्लिंग ने गोल किए। ईरान को गेम की शुरुआत में ही झटका लगा जब उनके गोलकीपर को इंग्लैंड के फॉरवर्ड से टकराने के बाद स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा था। 35वें मिनट में बेलिंगहैम, 43वें मिनट में साका तो 45+1 मिनट में स्टर्लिंग ने गोल कर इंगलैंड को 3-0 की बढ़त दिला दी। 

 

 

दूसरे हॉफ में इंगलैंड ने एक बार फिर से दबदबा बनाए रखा। साका ने 62वें मिनट में गोल कर इंगलैंड को 4-0 की बढ़त दिला दी। लेकिन तीन मिनट बाद ही ईरान के मेहंदी ने गोल कर स्कोर 4-1 पर ला खड़ा किया। हालांकि ईरान के लिए यह संघर्ष काफी नहीं था। 71वें मिनट में मार्कस रशफोर्ड तो 89वें मिनट में जैक ग्रेलिश ने गोल दागकर स्कोर 6-1 कर दिया। अंत के मिनट में ईरान को पेनल्टी मिली जिसे तारेमी ने गोल में बदलकर स्कोर 6-2 कर दिया हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई।

 

 

इंगलैंड पूरे मैच में छाया रहा
इंगलैंड पूरे मैच में ईरान पर हावी रहा। इंगलैंड के फुटबॉलर्स ने टारगेट पर 7 शॉट लगाए जबकि ईरान सिर्फ एक ही लगा पाया। इसी तरह 79 फीसदी तक इंगलैंड के फुटबॉलर्स गेंद पर नियंत्रण बनाने में कामयाब रहे। उनकी पास एक्युरेसी (90 फीसदी) भी ईरान (66 फीसदी) से बेहतर रही। 


दोनों टीमें
इंग्लैंड (4-3-3) : पिकफोर्ड; ट्रिपियर, स्टोन्स, मैगुइरे, शॉ, बेलिंघम, राइस, माउंट, साका, केन (कप्तान), स्टर्लिंग

ईरान (4-3-3) : बैरनवंद, मोहर्रमी, हजसफी, मोहम्मदी, जहानबख्श, पौरालीगंज, तारेमी, चेश्मी, करीमी, होसैनी, नौरोल्लाही।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Recommended News

Related News