FIFA 2022 : बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi फीफा इवैंट में हिंदी में गाएंगे गाना !

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 06:26 PM (IST)

खेल डैस्क : अभिनेत्री नोरा फतेही फीफा विश्व कप 2022 के लिए आधिकारिक फुटबॉल एंथम ‘लाइट द स्काई’ के लिए अंतर्राष्ट्रीय रैपर निकी मिनाज के साथ अपनी आवाज देंगी। फीफा एंथम में इससे पहले जेनिफर लोपेज और शकीरा जैसी स्टार्स आ चुकी हैं। बीती सात अक्तूबर को फीफा एंथम का प्रीमियर किया गया था जिसमें नोरा फतेही भी दिखी थीं। 

विश्व स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट में से एक फीफा विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करना नोरा के लिए अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। नोरा इस महीने फीफा विश्व कप में भी लाइव प्रस्तुति देंगी जिससे वह इस आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गई हैं। इस मार्की इवेंट में अभिनेत्री के हिंदी में गाने की उम्मीद है।

बता दें कि 2022 फीफा विश्व कप कतर में होना है। 1930 से इसकी शुरूटात के बाद पहली बार इसका आयोजन नवंबर और दिसंबर के महीनों में होना है। विश्व कप में पांच अलग-अलग क्षेत्रों - एशिया, अफ्रीका, दक्षिण अमरीका, उत्तरी अमरीकी/ मध्य अमरीका और यूरोप (ओशिनिया से कोई भी देश योग्य नहीं) से 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 

Content Writer

Jasmeet