FIFA 2022 : नीदरलैंड ने सेनेगल को 2-0 से हराया

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 11:53 PM (IST)

खेल डैस्क : फीफा विश्व कप के दूसरे दिन नीदरलैंड ने जीत के साथ शुरुआत की है। ग्रुप-ए में सेनेगल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उसे 2-0 से जीत मिली। नीदरलैंड के लिए कोडी जैक्पो और डेवी क्लासेन ने एक-एक गोल किए। यह गोल 84वें और एक्सट्रा टाइम में हुए। सेनेगल की टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरी मिनटों में उनकी रक्षमात्मक दीवार टूट गई जिसका नीदरलैंड ने जमकर फायदा उठाया। 

दोनों टीमें
सेनेगल :
एडुआर्ड मेंडी (गोलकीपर) यूसुफ सबली, कालिदौ कौलीबेली (कप्तान), पपे अबू सिसे, अब्दौ डियालो, इद्रिस गयूए, नम्पालिस मेंडी, चीखौ कुएते, क्रेपिन दत्ता, बौले दीया, इस्माइला सर्र। 

नीदरलैंड : एंड्रीज नोपर्ट (गोलकीपर), मैथिस डी लिग्ट, वर्जिल वान डाइक (कप्तान), नाथन एके, डेनजेल डैम्फ्रीज, स्टीवन बरघुस, फ्रेंकी डी जॉन्ग,  डेली ब्लाइंड, कोडी गक्पो, स्टीवन बर्गवाइन, विन्सेंट जानसेन।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jasmeet

Related News