FIFA 2022 Special : कतर ने विश्व कप के लिए जारी किया करंसी नोट, विजिटर्स भी खरीद सकेंगे

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 09:09 PM (IST)

खेल डैस्क : कतर सेंट्रल बैंक (क्यू.सी.बी.) ने फीफा और सुप्रीम कमेटी फॉर प्रोजैक्ट्स एंड लिगेसी के साथ 22 कतरी रियाल स्मारक नोट और फीफा और विश्व कप के लोगो वाले सिक्के लॉन्च किए। कतर सेंट्रल बैंक के राज्यपाल शेख मोहम्मद बिन सऊद अल-थानीक के साथ फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो इस अवसर पर मौजूद थे।

 

 

यह है करंसी की खासियत

- विश्व कप ट्रॉफी और कतर 2022 लोगो वाली मुद्रा में एक तरफ लुसैल स्टेडियम की तस्वीर है और दूसरी तरफ अल बेयट स्टेडियम है।
- नोट की पृष्ठभूमि में कतर का राष्ट्रीय प्रतीक, क्षितिज, एक ढो और जुबारा किला भी दिखाई दे रहा है।
- नई मुद्रा देश में कतर में फुटबॉल के इतिहास को दर्शाती है। इसे विजिटर्स भी आसानी से खरीद सकते हैं।
- नोट में पहली बार पॉलिमर का इस्तेमाल किया गया है। क्यू.सी.बी. ने वित्तीय लेनदेन की सुविधा बनाई।
- 22 रियाल कीमत के नोट को खरीदने के लिए देने होंगे 75 रियाल।
- 10 सिक्के इसी दिन कतर सेंट्रल बैंक की ओर से रिलीज किए जाएंगे।

अरब क्षेत्र में अपनी तरह का पहला प्रयास

फीफा 2022 के लिए स्मारक बैंकनोट जारी करना ऐतिहासिक आयोजन की सफलता के लिए बैंकिंग क्षेत्र से एक मौलिक योगदान का प्रतिनिधित्व करता है, जो मध्य पूर्व और अरब क्षेत्र में अपनी तरह का पहला है। यह गर्व का एक स्रोत है। 
- शेख मोहम्मद बिन सऊद अल-थानीक, कतर सेंट्रल बैंक के राज्यपाल 

 

2018 विश्व कप में जारी हुए थे 100 रूबल

जिस देश में फीफा विश्व कप आयोजित होता है वहां, बैंकों की ओर से विशेष करंसी जारी करने का चलन पहले से हैं। 2018 फीफा विश्व कप जोकि रशिया में हुआ था, में भी रशिया के सेंट्रल बैंक ने 100 रूबल का नोट जारी किया था। इन नोटों पर देश की संस्कृति, यादगारी इमारतों और ऐतिहासिक उपलब्धियां के बारे में जिक्र किया जाता है। 

 

ब्राजील ने जारी किए थे सोने-चांदी के सिक्के

2014 फीफा विश्व कप ब्राजील में हुआ था। इसमें ब्राजील सेंट्रल बैंक ने सोने-चांदी के सिक्के जारी किए थे। सोने वाले 200 यूरो की कीमत वाले 500 सिक्के बनाए गए थे। जबकि 10 यूरो की कीमत वाली चांदी के सिक्के 10 हजार बनाए गए थे। 

Content Writer

Jasmeet